RK TV News
खबरें
Breaking News

जयपुर:सिंधी भाषा बचेगी तो ही संस्कृति की रक्षा हो पाएगी : विधानसभा अध्यक्ष

उदयपुर में राजस्थान सिंधी अकादमी व झूलेलाल सेवा समिति का हुआ आयोजन।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान )28 सितम्बर। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि भाषा ही संस्कृति की रीढ़ होती है। इसे संजोेकर ही संस्कृति बचाई जा सकती है। विभाजन के समय पाकिस्तान के सिंध से आए सिंधीभाषियों को अपनी भाषा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। नई पीढ़ी को इस भाषा को आत्मसात करना चाहिए जिससे सिंधी संस्कृति व सभ्यता अपने आप ही जीवित रह जाएगी। शनिवार को श्री देवनानी ने सुखाड़िया रंगमंच सभागार में राजस्थान सिंधी अकादमी और झूलेलाल सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में शिरकत की।
अपने उद्बोधन में श्री देवनानी ने कहा कि वे स्वयं सिंधी है और उन्हें सिंधी होने पर गर्व है। सिंधी भाषा विश्व की समृद्ध भाषाओं में से एक है। इसमें 52 वर्ण है जो इसकी समृद्धता को दर्शाते हैं। सिंधी भाषा में विपुल साहित्य रचे जाने की आवश्यकता जताते हुए उन्होने कहा कि सिंधी संस्कृति को बचाने के लिए नई पीढ़ी को इस भाषा को विशेष रूप से अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विभाजन के समय सिंध के वासी इस देश में सिर्फ अपनी भाषा और संस्कृति के साथ आए थे। वे जहां भी बसे, अपनी मेहनत के बल पर अलग मुकाम हासिल किया। कार्यक्रम में सिंधी गीत, नृत्य, संगीत, नाट्य मंचन आदि प्रस्तुतियां हुई। समाज की ओर से देवनानी का विशेष सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाज के हरीश राजानी, विजय आहुजा एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
देवनानी ने कहा कि सिंधी समाज ने विभाजन का दंश झेला है। देश के बंटवारे के बाद अपना सबकुछ छोड़कर खाली हाथ आने वाले इस समाज पर पाकिस्तान में हुए अत्याचारों, संघर्ष और जिजीविषा को दर्शाने वाली विभाजान विभीषिका गैलेरी अजमेर में बनाई जा रही है। इस गैलेरी में समाज की भाषा, सभ्यता और संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी।

Related posts

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम- 1989 के तहत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में जिला पदाधिकारी ने दिए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली।

rktvnews

नई दिल्ली:ओखला में “डॉ. अब्दुर रशीद अगवान मेमोरियल भाषण प्रतियोगिता” का प्रभावशाली आयोजन।

rktvnews

बेतिया:शांति, सौहार्द के साथ मनाएं नागपंचमी एवं महावीरी झंडा त्योहार : जिलाधिकारी

rktvnews

मध्यप्रदेश:महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिये करें समुचित प्रबन्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

उपराष्ट्रपति 15 अप्रैल को नागपुर, महाराष्ट्र का दौरा करेंगे।

rktvnews

Leave a Comment