RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:पीजी अंतिम सेमेस्टर के छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से रिजल्ट घोषित की मांग की।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 जून।वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आया के सैकड़ों छात्रों का भविष्य पीजी रिजल्ट के बिना लटक गया है।विश्वविद्यालय द्वारा पूर्व में पीएचडी प्रवेश परीक्षा (PAT-2025) का आयोजन किया गया था जिसमें PG अंतिम सेमेस्टर के ‘Appearing’ छात्रों को भी शामिल होने का मौका मिला था।बीते 22 अप्रैल 2026 को विश्वविद्यालय प्रशासन ने PAT-2025 का परीक्षा परिणाम घोषित कर सभी स्नातकोत्तर विभागों ने डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मूल शैक्षणिक दस्तावेज जमा करने की तिथि भी निकाल दी।
दूसरी ओर, विश्वविद्यालय ने अभी तक स्नातकोत्तर अंतिम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम जारी नहीं किया है जिससे Appearing’ श्रेणी के पास आउट छात्र बेहद परेशान और चिंतित हैं। क्योंकि इनके पास फाइनल मार्कशीट और डिग्री नहीं है। इसलिए काउंसलिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में शामिल नहीं हो पा रहे हैं।ऐसी स्थिति में छात्रों में भारी आक्रोश और निराशा का माहौल है। रिजल्ट के अभाव में उनकी कड़ी मेहनत और सफलता पूरी तरह बेकार हो जाएगी।पीड़ित छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनका पीजी रिजल्ट तुरंत घोषित किया जाए।

Related posts

अनवार खां उर्फ धनु की निर्मम हत्या जघन्य अपराध हैं -क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

नारनौल:30 वां जिला स्तरीय युवा महोत्सव:हरियाणा की समृद्ध संस्कृति को विश्व पटल पर ले जाने के हो रहे प्रयास : वैशाली सिंह

rktvnews

भारत ने इंडियन ऑइल नई दिल्ली 2025 विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए मेडल्स का अनावरण किया।

rktvnews

भोजपुर:पूर्व प्रधानमंत्री व किसान नेता चौधरी चरण सिंह की जयन्ती आयोजित।

rktvnews

रामगढ़: शहीदों की स्मृति में समाहरणालय सभाकक्ष में अधिकारियों एवं कर्मियों ने रखा 2 मिनट का मौन।

rktvnews

पटना:सच्चिदानंद सिन्हा के निधन पर माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य की श्रद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment