RK TV News
खबरें
Breaking News

अधिवक्ता ने चेयरमैन को लिखा आवेदन,संघ में मॉडल रूल्स के पालन की लगाई गुहार।

वरीय अधिवक्ता विद्या निवास सिंह उर्फ दीपक सिंह

संघ की गरिमा को बचाना मेरा कर्तव्य : विद्या निवास सिंह उर्फ दीपक सिंह

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)08 जनवरी। जिला बार एसोसिएशन भोजपुर के पूर्व सचिव रहे विद्या निवास सिंह उर्फ दीपक सिंह ने वर्तमान जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश मिश्रा के खिलाफ विभिन्न मुद्दों को लेकर अपना एक आवेदन बिहार बार काउंसिल पटना के चेयरमैन को प्रेषित किया है। विद्या निवास सिंह द्वारा बताया गया की उक्त मसलों को लेकर उन्होंने अपने आवेदन को मेल के माध्यम से भेजने के साथ साथ डाक द्वारा भी उसकी प्रति बिहार बार काउंसिल पटना के चेयरमैन के पते पर प्रेषित की है।
पूर्व सचिव द्वारा साझा किए गए मेल के माध्यम से आवदेन में कई बिंदुओं को अंकित करते हुए जिला बार एसोसिएशन,भोजपुर के अध्यक्ष के खिलाफ जांच की मांग संबंधी बातें लिखी गई हैं।

अधूरा है अभी चुनाव

पूर्व सचिव द्वारा बिहार बार काउंसिल पटना के चेयरमैन को प्रेषित आवेदन में उनके शब्दों में लिखा गया है की सत्र 2024/2026 का चुनाव मॉडल रूल्स के हिसाब से अभी अधूरा है ,क्योंकि नियमानुसार अध्यक्ष पद ग्रहण के पश्चात एक आम सभा आहूत कर पूर्ण कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया के तहत 25 सदस्यीय कार्यकारणी का गठन होना चाहिए जिसके तहत आम चुनाव के माध्यम से 22 पदो का चुनाव हो चुका शेष 3 हेतु मॉडल रूल्स अनुसार आम सभा की बैठक बुला निर्वाचित किया जाना होता है जो अभी तक किन कारणों से संपन्न नहीं हुआ यह चिंता का विषय है।

नियमों की उड़ रही धज्जियां

विद्या निवास सिंह द्वारा बार एसोसिएशन पटना के चेयरमैन को लिखे आवेदन में जिला बार एसोसिएशन भोजपुर में बिना मॉडल रूल्स के पालन बिना संघ एवं इससे संबंधी विकास के कार्यों को किए जाने पर चिंता जताते हुए इस पर आपत्ति जाहीर की गई है साथ ही आवेदन के माध्यम से मॉडल रूल्स का उल्लंघन करते हुए बिना पूर्ण कार्यकारिणी गठित किए संघ एवं इससे संबंधित विकास कार्यों को करने को नियमों की धज्जियां उड़ाने की संज्ञा देते हुए बार एसोसिएशन पटना के चेयरमैन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए ऐसा नहीं करने के कारणों की जांच मांग की है।

वित्तीय अनियमितता की जताई आशंका

विद्या निवास सिंह द्वारा आवेदन में बार एसोसिएशन पटना के चेयरमैन को अपने शब्दों में लिखते हुए बताया गया है की वर्तमान अध्यक्ष द्वारा पूर्व सत्र 2022/2024 के कार्यकाल के दौरान आय व्यय का लेखा जोखा बैंक स्टेटमेंट के साथ दिए बगैर उक्त सत्र के दौरान बैंक का संचालन किए बिना ही नए सत्र के राजस्व संबंधी कार्यों को संपादित किया जा रहा है। जो संघ के राजस्व में घोटाले की ओर चिंतन करने संबंधी विषयों की आशंका को प्रबल करता है।

संघ के प्रति अधिवक्ताओं में न फैले अविश्वास

अधिवक्ता ने कार्यकारणी के पूर्ण गठन,मॉडल रूल्स के पालन,कोष की पारदर्शिता आदि बिंदुओं के उलंघन की बातें लिखते हुए बार एसोसिएशन पटना के चेयरमैन से संघ के मॉडल रूल्स के उलंघन ,वित्तीय अनियमितता के प्रति अधिवक्ताओं के बीच संघ के प्रति आ रहे विश्वासों में कमी की ओर इशारा करते हुए जिला बार एसोसिएशन भोजपुर में मॉडल रूल्स के अनुपालन कराने व संघ की गरिमा बनाए रखने हेतु विनती की है।
विद्या निवास सिंह ने बताया की चेयरमैन को दिए गए आवेदन में 330 अधिवक्ताओं के हस्ताक्षरों का समर्थन है।

Related posts

झारखंड: चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रमेश घोलप ने विधानसभा आम चुनाव 2024 के निमित सभी बैंक समन्वयक के साथ की बैठक।

rktvnews

बिहार: मुख्यमंत्री ने राजगीर खेल परिसर स्थित निर्माणाधीन क्रिकेट स्टेडियम का किया स्थल निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर: बाबू जगजीवन राम की पुण्यतिथि पर सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन,अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:ओवरलोडिंग के खिलाफ चला सघन वाहन जांच अभियान।

rktvnews

मध्यप्रदेश:स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए आदर्श आचरण संहिता का सख्ती से कराएं पालन:अनुपम राजन

rktvnews

उपायुक्त की अध्यक्षता में मतदाता सूची के विशेष संछिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम से सम्बंधित बैठक सह प्रशिक्षण सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment