
आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)30 मार्च।लोजपा रामविलास महिला प्रकोष्ठ भोजपुर द्वारा आयोजित आरा जिला कार्यालय गुरुदेव मार्केट तथा बड़हरा प्रखंड के लक्ष्मीपुर में महिला प्रकोष्ठ जिला कार्यकारी अध्यक्ष बबिता चौधरी की अध्यक्षता में महिला संवाद सह किया गया। बताया गया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ,बिहार प्रदेश प्रभारी अरुण भारती ,प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी के निर्देश पर बिहार के सभी जिलों में कार्यक्रम निर्धारित किया गया है ,उसी क्रम में जिला कार्यालय गुरुदेव मार्केट बड़की संदिया एवं लक्ष्मीपुर सिन्हा बड़हरा में महिला संवाद किया गया। बताया गया कि उपस्थित महिलाओं ने केंद्र और बिहार की एनडीए सरकार के क्रिया कलापों को सराहा और कहा कि अब महिला अबला नहीं है,पुरुष से हर क्षेत्र में महिला आगे है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यादव रामसकल भोजपुरिया ने कहा कि महिला अपने बच्चों को पढ़ावे और अपने अधिकार को जाने तब आपका और आपके बच्चों का विकास होगा,शिक्षित महिला ही शिक्षित परिवार और राष्ट्र का निर्माण कर सकती है। राजेश्वर पासवान जिला अध्यक्ष ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी एम वाई समीकरण अर्थात महिला युवा को लेकर चल रहे है, बिना महिला और युवा के किसी भी राष्ट्र का नव निर्माण नहीं हो सकता है।महिला संवाद के क्रम में महिलाओं ने बताया कि लक्ष्मीपुर सिन्हा गांव में नल का जल नहीं मिल रहा है,इस भीषण गर्मी में पेय जल की व्यवस्था किया जाय। प्रधान मंत्री आवास योजना का भी फोटो खींचा जा रहा है। संसदीय बोर्ड जिला कार्यकारी अध्यक्ष राजेश साहू ने कहा आने वाले समय में हर घर में एक महिला लोजपा की सदस्य होंगी तथा महिलाओं के विकास हेतु हम सभी हमेशा तत्पर रहेंगे। महिला प्रकोष्ठ जिला कार्यकारी अध्यक्ष बबिता चौधरी ने कहा कि महिलाओं का सम्मान लोजपा रामविलास की पहचान है। अगर किसी महिला को किसी तरह की परेशानी हो तो हम सभी मिलकर शासन प्रशासन से समस्या का निदान करवाएंगे। सामाजिक कार्यकर्ता अनु देवी ने कहा कि हम सभी महिला मिलजुलकर लोजपा के हाथों को मजबूत करेंगे और चिराग भैया को आगे बढ़ाएंगे।कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में संतोष पासवान,अरविंद ओझा,विनोद कुमार,संजय प्रसाद,आनंद शर्मा,मनोरमा देवी,द्रौपदी देवी,प्रभा देवी,सुनीता देवी,राधिका देवी,गायत्री देवी,शैल देवी,किरण देवी,विंदा देवी,उषा देवी,अंशु देवी,फूलझारो देवी,सविता देवी सहित सैकड़ों महिला उपस्थित थी।
