RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिपुर (कालसी) स्थित यमुना नदी के तट पर स्नान/ यमुना घाट के निर्माण कार्य एवं लोक पंचायत द्वारा प्रस्तावित जमुना कृष्ण धाम (मंदिर) का शिलान्यास किया।

देहरादून/ उत्तराखंड 07 सितंबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिपुर (कालसी) स्थित यमुना नदी के तट पर स्नान/ यमुना घाट के निर्माण कार्य एवं लोक पंचायत द्वारा प्रस्तावित जमुना कृष्ण धाम (मंदिर) का शिलान्यास किया। उन्होंने यमुना घाट में पूजा-अर्चना और आरती कर प्रदेश की तरक्की एवं खुशहाली की भी कामना की। इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड सिंगर अभिनव चौहान के भजन “हरिपुर में आंनद सजेगा” का भी विमोचन किया। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी के पावन पर्व पर हरिपुर में यमुना घाट के नव निर्माण का कार्य एक शुभ संकेत है। इस तट को विकसित कर नए तीर्थ स्थल के रूप में आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कार्य पौराणिक मान्यताओं को पुनर्जीवित करने एवं आध्यात्मिक, सनातन संस्कृति के नए अध्याय को लिखने का कार्य करेगा। हरिपुर के एक नए धार्मिक स्थल के रूप में विकसित होने से क्षेत्र में रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि हरिपुर में यमुना घाट के विकसित होने से भविष्य में इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में यात्री एवं पर्यटक आएंगे। आज जौनसार बाबर का क्षेत्र जो फलों सब्जियों के उत्पादन के लिए जाना जाता है आने वाले समय में वह हरिपुर के लिए भी जाना जाएगा। कार्यक्रम में विधायक मुन्ना सिंह चौहान, सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने भी विचार रखे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष मीता सिंह, मूरत राम शर्मा, नवीन ठाकुर, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, वी.सी एमडीडीए बंशीधर तिवारी, के.एस चौहान एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

मध्यप्रदेश:पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा से समय पर मिला जीवनदायक उपचार।

rktvnews

बिहार: भोजपुर: जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल ने छठ व्रतियों के बीच सूप और फलों का किया वितरण।

rktvnews

रामगढ़:तंबाकू नशामुक्ति जागरूकता रथ को उपायुक्त ने किया रवाना।

rktvnews

भोजपुर:लोजपा रामविलास भोजपुर अंतर्गत बिहिया में छठ वर्तियो को कलसूप, नारियल,फल वितरण किया गया।

rktvnews

बिहार:माले ने मुख्य चुनाव पदाधिकारी को लिखा पत्र, ड्राफ्ट सूची की मांग की।

rktvnews

भोजपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरा होने पर किया गया पूजा व हवन! शाहपुर के कुंङवा शिव मंदिर मे हुई पूजा अर्चना।

rktvnews

Leave a Comment