RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:मरांग बुरु जुग जाहेर बाहा बोंगा में मंत्री, सुदीव्य कुमार हुए शामिल, पारंपरिक संथाली रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

कार्यक्रम में विधायक घाटशिला, सोमेश चंद्र सोरेन, राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त, फागु बेसरा, उपायुक्त, रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक, डॉ बिमल कुमार, पूर्वी वन प्रमंडल पदाधिकारी,मनीष कुमार तिवारी, उप विकास आयुक्त, स्मृता कुमारी समेत अन्य वरीय पदाधिकारियों की रही सहभागिता।

सुदीव्य कुमार ने मरांग बुरु से क्षेत्र की उन्नति और सुख-शांति की प्रार्थना की तथा एक-दूसरे को बाहा बोंगा की शुभकामनाएं दी।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )20 फरवरी। मधुबन पीरटांड़ में आयोजित मरांग बुरु जुग जाहेर बाहा बोंगा के पावन अवसर पर सुदिव्य कुमार, मंत्री, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, नगर एवं आवास, पर्यटन, कला एवं संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग और विधायक घाटशिला, सोमेश चंद्र सोरेन, राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त, फागु बेसरा, उपायुक्त,रामनिवास यादव ने श्रद्धा एवं आस्था के साथ सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने पारंपरिक संथाली रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं आदिवासी समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मंत्री,सुदीव्य कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मरांग बुरु और जाहेर आयो की आराधना संथाल समाज की प्राचीन परंपरा का अभिन्न अंग है। बाहा बोंगा पर्व प्रकृति, फूलों और नई ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर गांव के जाहेर थान में विधि-विधान से पूजा संपन्न की गई तथा पारंपरिक वेशभूषा धारण कर संस्कृति के प्रति सम्मान प्रकट किया। आगे उन्होंने कहा कि झारखंड की पहचान उसकी समृद्ध आदिवासी संस्कृति और परंपराओं से है। मरांग बुरु जुग जाहेर बाहा बोंगा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, प्रकृति संरक्षण और सामूहिक सद्भाव का संदेश देने वाला पर्व है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आदिवासी समाज की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित एवं संवर्धित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विधायक घाटशिला सोमेश चंद्र सोरेन ने कहा कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने सभी ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे प्रकृति के संरक्षण और सामाजिक समरसता को बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक नृत्य-गान का भी आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर क्षेत्र के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं बुनियादी सुविधाओं को लेकर भी चर्चा की गई।
राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त, फागु बेसरा ने मरांग बुरु से क्षेत्र की उन्नति और सुख-शांति की प्रार्थना की तथा एक-दूसरे को बाहा बोंगा की शुभकामनाएं दी। कहा कि मरांग बुरु और जाहेर आयो की पूजा संथाल आदिवासी समाज की आस्था का केंद्र है। बाहा बोंगा पर्व प्रकृति, नवजीवन और फूलों के उत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व मानव और प्रकृति के बीच गहरे संबंध को दर्शाता है। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही योजनाओं की प्रगति सुनिश्चित की जाए और आम जनता को योजनाओं का लाभ समय पर मिले।
वहीं उपायुक्त, रामनिवास यादव ने सभी को मरांग बुरु जुग जाहेर बाहा बोंगा के पावन अवसर पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आदिवासी समाज की संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण, पारंपरिक स्थलों के विकास तथा युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उपायुक्त ने कहा कि बाहा बोंगा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को संगठित करने और सामूहिक चेतना को सशक्त बनाने का अवसर है।
मौके पर अपर समाहर्ता, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह जिला, जिला नजारत उप समाहर्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी पीरटांड़ समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग( डीएसटी) ने स्वच्छता और सफाई के प्रति प्रतिबद्ता के भाव को प्रोत्साहन देने के लिए स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान का शुभांरभ किया।

rktvnews

प्रोफेसर दंपत्ति के दोहरे हत्या कांड की गुत्थी सुलझी

rktvnews

चतरा:जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

बिहार की तो बात ही क्या है : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

rktvnews

देहरादून:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मक डम्पिंग जोन के सम्बन्ध में बी.आर.ओ, एन.एच.आई.डी.सी.एल एवं पी.डब्ल्यू.डी के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

rktvnews

किसानों ,महिलाओं, युवाओं सहित समाज के विभिन्न वर्गों को सशक्त बनाते हुए विकसित भारत की परिकल्पना पर आधारित दूरदर्शी बजट : आर के सिंह

rktvnews

Leave a Comment