RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के निमित्त मतदान केन्द्रों के पुनर्गठन को लेकर सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड) 24 सितंबर।जिला निर्वाचन पदाधिकारी रामनिवास यादव की अध्यक्षता में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के निमित्त मतदान केन्द्रों के पुनर्गठन को लेकर सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में 1200 से अधिक’ मतदाताओं वाले मतदान केंद्रों के रेशनलाइजेशन से संबंधित विषय पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। उपस्थित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उक्त संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई तथा निर्वाचन आयोग के निर्देशों से अवगत कराया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि आयोग द्वारा अनुमोदित मतदान केंद्रों की कुल संख्या 2393 है, जिसमें 28 धनवार विधानसभा अंतर्गत 424 मतदान केंद्र, 29 बगोदर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 454 मतदान केंद्र, 30 जमुआ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 400 मतदान केंद्र, 31 गांडेय विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 375 मतदान केंद्र, 32 गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 367 मतदान केंद्र, 33 डुमरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 373 मतदान केंद्र है। किंतु 191 नए संभावित मतदान केंद्रों का प्रस्ताव निर्वाचन आयोग को भेजा जा रहा है। उक्त प्रस्ताव के उपरांत कुल 2584 मतदान केंद्र हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि नए मतदान केंद्रों का निर्माण का प्रस्ताव 1200 से अधिक मतदाताओं का होना, मतदान केंद्र की दूरी दो किलोमीटर से अधिक होने के कारण भेजा जा रहा है। इसके अलावा 62 मतदान केंद्र में 1200 से वोटर कम करने के लिए निकटतम मतदान केंद्र में अनुभाग को शिफ्ट किया जा रहा है। 10 मतदान केंद्र में कम मतदाता होने के कारण निकटतम मतदान केंद्र में मर्ज किया जा रहा है। भवन परिवर्तन किए गए मतदान केंद्रों की संख्या 29 है।

Related posts

हिन्दी दिवस के अवसर पर उप विकास आयुक्त, सारण प्रियंका रानी ने दी जिलावासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामना।

rktvnews

अपराधियों एवं अवैध शराब के विरुद्ध भोजपुर पुलिस की कार्रवाई जारी।

rktvnews

17 सितंबर को आरा में दिव्यांगजनों को मिलेगी ट्राई साइकिल।

rktvnews

बागपत:मुख्यमंत्री ने जनपद बागपत में 351 करोड़ की 311 विकासपरियोजनाओं का लोकार्पण /शिलान्यास किया।

rktvnews

आरा के महाराजा महाविद्यालय में फ्री कैम्पस वाई फाई के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

बागपत:जनपद को वर्ष 2024-25को मिला 1420100 पौध रोपण करने का लक्ष्य।

rktvnews

Leave a Comment