RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:योजनाएँ धरातल पर दिखें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं : प्रभारी मंत्री

नारी सम्मान पर कोई समझौता नहीं, अपराधियों पर सीधा प्रहार होना चाहिए।
स्वच्छता से ही स्वास्थ्य और स्वास्थ्य से ही समृद्धि संभव।

गांव की सड़क ही अर्थव्यवस्था का आधार, गड्ढे नहीं विकास की राह दिखनी चाहिए।

अंत्योदय लक्ष्य: अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना ही असली शासन की कसौटी।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)23 सितंबर। जनपद प्रभारी मंत्री एवं राज्य मंत्री (संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास) जसवंत सिंह सैनी जी ने अपने दो दिवसीय बागपत प्रवास के दौरान आज कलेक्ट्रेट सभागार में विकास, कानून व्यवस्था और राजस्व संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों को साफ चेतावनी दी कि योजनाएँ केवल कागज़ों में नहीं बल्कि धरातल पर दिखनी चाहिए, लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं होगी।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बेहद गंभीर विषय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 70 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी नागरिकों के आयुष्मान कार्ड तत्काल बनाए जाएँ। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य सबसे बड़ी चिंता का विषय होता है जिसमें विभाग द्वारा कैंप लगाकर मिशन मोड में बुजुर्गों तक पूर्ण स्वास्थ्य सुरक्षा एवं इलाज की गारंटी पहुंचाने की आवश्यकता है। अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित हो। उन्होंने यह भी कहा कि जनता को बार-बार चक्कर काटने की स्थिति पैदा न हो, शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में देरी या उपेक्षा जनता के जीवन से खिलवाड़ है और ऐसी स्थिति स्वीकार्य नहीं है।
प्रधानमंत्री आवास योजना में अपात्रों की शिकायतों पर उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि पात्र गरीब परिवारों को घर मिलना चाहिए न कि उन लोगों को जो पहले से सक्षम हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि इस योजना में किसी भी स्तर पर गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। योजनाओं का पात्र व्यक्तियों को ही लाभ मिले इसके लिए कड़े निर्देश दिए। पात्र परिवार को लाभ से वंचित करना या अपात्र को लाभ पहुँचाना, दोनों ही अपराध की श्रेणी में गिने जाएंगे।
निपुण भारत में 10वीं रैंक और मिड-डे-मील योजना में ‘सी’ से ‘बी’ रैंक तक सुधार पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि अभी बहुत कार्य करना है इसलिए विभाग नियमित रूप से रैंकिंग में सुधार हेतु कार्य करे। उन्होंने कहा कि स्कूलों में शिक्षक समय से पहुंचे, बच्चों की उपस्थिति और भोजन की गुणवत्ता पर कड़ी निगरानी रखी जाए। बच्चों की शिक्षा और पोषण में समझौता किसी भी स्तर पर नहीं चलेगा।
मंत्री ने कहा कि युवाओं को अवसर देना सरकार की ज़िम्मेदारी है। मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बने ओपन जिम युवाओं के स्वास्थ्य और अनुशासन के लिए उपयोगी हैं, लेकिन उनकी हालत खराब नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना और विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना को समयबद्ध तरीके से लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि “युवा मज़बूत तो राष्ट्र मज़बूत।” उन्होंने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत धोबी ट्रेड में 25 लाभार्थियों को प्रशिक्षण मिला जिन्हें प्रभारी मंत्री द्वारा टूल किट एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
बैठक में किसानों की समस्याएँ भी सामने आईं। किसानों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों को समय पर मुआवजा मिले। सिंचाई और जल निकासी की समस्याएँ तुरंत हल की जाएँ। उन्होंने कहा कि गांव की सड़क ही गांव की अर्थव्यवस्था का आधार है, गड्ढे नहीं विकास की राह दिखनी चाहिए। उन्होंने एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया कि सड़कों और पुलों की गुणवत्ता पर कोई समझौता न किया जाए और किसानों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी बात सुनी जाए। साथ ही, बिजली आपूर्ति में अघोषित कटौती खत्म करने और पेयजल योजनाओं की खराब स्थिति सुधारने पर भी जोर दिया।
लूट और चोरी की घटनाओं में कमी पर संतोष व्यक्त किया एवं पुलिस विभाग को आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत सतर्क रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनपद को मिली फॉरेंसिक लैब का पूरा उपयोग कर अपराधियों पर शिकंजा कसना होगा। मिशन शक्ति पंचम चरण अभियान पर माo प्रभारी मंत्री ने कहा कि नारी सुरक्षा और सम्मान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। हेल्पलाइन नंबरों को सक्रिय रखें, शिकायतों का त्वरित समाधान हो। गांव गांव तक जागरूकता अभियान संचालित कर महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी जाए।
उन्होंने साफ कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री जी ने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि त्योहारों में अलर्ट रहें और महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें। मिशन शक्ति अभियान गांव-गांव पहुँचाना होगा। हेल्पलाइन नंबर सक्रिय रहें और महिलाओं की शिकायतों का तत्काल निस्तारण हो। उन्होंने कहा कि “महिला सम्मान पर कोई समझौता नहीं, अपराधियों पर सीधा प्रहार होना चाहिए।”
प्रभारी मंत्री ने कहा कि गंदगी और बीमारी का सीधा संबंध है। गांव और शहर दोनों में स्वच्छता को जनआंदोलन बनाया जाए। नालियाँ साफ हों, कूड़ा खुले में न सड़े और प्रत्येक मोहल्ला स्वच्छता का उदाहरण बने। उन्होंने कहा कि “स्वच्छता से ही स्वास्थ्य, और स्वास्थ्य से ही समृद्धि संभव है। गली-मोहल्लों में नालियां साफ हों, कूड़ा ढेर में न सड़े और लोग बीमारियों का शिकार न हों।
प्रभारी मंत्री ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि कार्यालयों में आने वाले लोगों को सम्मान और सही जानकारी मिले। उन्होंने साफ कहा कि लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों के चक्कर न काटने पड़े। अपने विभाग के कार्यों, योजनाओं की प्रगति आदि पर पूर्ण नजर रखे। भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सरकार की नीति शून्य सहिष्णुता की है। जनता को बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें, योजनाओं का लाभ सीधे पात्र तक पहुँचे – यही अच्छे शासन की कसौटी है।
अपने समापन संबोधन में मंत्री जी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य अंत्योदय है। अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना ही प्रशासन की असली कसौटी है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे विज़न डॉक्यूमेंट तैयार करें, समय-समय पर स्थलीय निरीक्षण करें और कार्यों का ठोस परिणाम जनता को नज़र आए।
प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार का लक्ष्य अंत्योदय है यानी अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना हमारी जिम्मेदारी है। स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, स्वच्छता और कानून व्यवस्था—इनमें से किसी भी क्षेत्र में लापरवाही नहीं चलेगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे अपने विभाग का विजन डॉक्यूमेंट बनाकर समय-समय पर उसकी समीक्षा एवं स्थलीय निरीक्षण करें और कार्यों का ठोस परिणाम जनता को नज़र आए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अस्मिता लाल ,मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव ,अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा ,अपर पुलिस अधीक्षक ,जिला अध्यक्ष भाजपा वेदपाल उपाध्याय सहित संबंधित विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर: वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव पर कार्यक्रम आयोजित,मतदान की जागरूकता हेतु प्रतियोगिताओं का आयोजन।

rktvnews

जयपुर:वन राज्यमंत्री ने शहरवासियों के साथ खेली हर्बल गुलाल से होली,दिव्यांगजनों को मिठाई खिला दी होली की शुभकामनाएं।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 01 दिसंबर 25

rktvnews

संस्कृति पर्व का अप्रतिम विशेषांक चक्रस्थ अयोध्या!अयोध्या आंदोलन की नायिका साध्वी रितंभरा ने किया लोकार्पण।

rktvnews

दरभंगा:मकर संक्रांति महोत्सव का आयोजन।

rktvnews

दरभंगा में हैण्डबॉल, खो-खो एवं वुशु खेल विधा के गैर आवासीय खेल प्रशिक्षण केन्द्र में प्रशिक्षण देने हेतु प्रशिक्षक 07 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन।

rktvnews

Leave a Comment