RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

भोजपुर : जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती को सफल बनाने हेतू शाहपुर में बैठक आयोजित।

जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती को सफल बनाने के लिए शाहपुर में बैठक को संबोधित करते पूर्व मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, पूर्व विधायक विजेंद्र यादव एवं पूर्व विधायक प्रभुनाथ राम

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 19 जनवरी। सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती को सफल बनाने को लेकर भोजपुर जिला के शाहपुर में जदयू के वरिष्ठ नेताओं द्वारा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड जदयू अध्यक्ष हीरालाल गुप्ता तथा मंच संचालन अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव जितेन्द्र राम ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में बिहार का विकास हो रहा है। बिहार के कोने-कोने में विकास की गंगा बह रही है। सड़क, पुल, पुलिया, बिजली, इंडस्ट्री के साथ-साथ हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। गाँव-गाँव से लेकर शहरों तक में विकास दिख रहा है। उन्होंने कहा कि हमें 2024 लोकसभा का सेमीफाइनल और 2025 में विधानसभा का फाइनल जीतना है। उन्होंने लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती में पटना चलने का निमंत्रण दिया और आह्वान किया। बैठक में पूर्व विधायक प्रभुनाथ राम, पूर्व विधायक विजेंद्र यादव, जिला जदयू अध्यक्ष संजय सिंह,अजय सिंह, हीरालाल गुप्ता, जितेंद्र राम, झूलन गोंड, ठाकुर प्रसाद, दीपक पांडे, राजेंद्र प्रसाद सिंह चंद्रवंशी, कमलेश मिश्रा, धीरज कुशवाहा, उज्जवल सिंह, दिनेश सिंह, शैलेश कुमार,अशोक गोंड, रामनारायण चौधरी, रियाज अंसारी, श्रीकांत राम, दयाशंकर दास सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related posts

बागपत:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में दी बागपत कोऑपरेटिव शुगर मिल्स लिमिटेड की 18वीं सामान्य निकाय बैठक सम्पन्न।

rktvnews

वैशाली जिला के सभी 16 प्रखंड के 32 गांवों में किया गया जनसंवाद!बिदुपुर के रहिमापुर और रजासन में डीएम-एसपी ने किया जनसंवाद।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने बल देकर कहा कि सहिष्णुता ‘सामाजिक समरसता’ का एक अभिन्न पहलू है।

rktvnews

नारनौल:समाधान शिविरों का लाभ उठाएं नागरिक : डीसी मोनिका गुप्ता

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्याज पर लगे 20 प्रतिशत निर्यात शुल्क को पूरी तरह से किया समाप्त।

rktvnews

एनएचपीसी ने प्रस्तावित 750 मेगावाट क्षमता वाली कुप्पा पंप हाइड्रो स्टोरेज परियोजना में 4,000 करोड़ रुपये का निवेश करने हेतु गुजरात सरकार के जीपीसीएल के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

Leave a Comment