RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्रवाई

ग्वालियर:खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ विशेष मुहिम जारी,4780 किलोग्राम मावा जब्त, नमूने लेकर जाँच के लिये भेजे।

RKTVNEWS/ग्वालियर (मध्यप्रदेश)11 अप्रैल।जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से विशेष मुहिम चलाई जा रही है। इस मुहिम के तहत खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने बुधवार को छापामार कार्रवाई कर दो वाहनों से लगभग 4780 किलोग्राम मावा जब्त किया है। जब्त मावा की कीमत लगभग 11 लाख 90 हजार रूपए आंकी गई है।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को हनुमान चौराहा लश्कर क्षेत्र में जाँच के दौरान मावा ले जा रहे दो वाहन पकड़े गए। एक वाहन में 29 डलियों और दूसरे वाहन में 90 डलियों में ले जाया जा रहा मावा जब्त किया। दोनों गाड़ियों से जब्त की गईं कुल 119 डलियों से लिए गए नमूने जाँच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी गोविन्द नारायण सरगैया व सतीश कुमार शर्मा ने यह मावा पकड़ा था। उन्होंने बताया कि भिण्ड जिले के ग्राम से लाया गया यह मावा मोर बाजार के जरिए भोपाल भेजा जा रहा था।
कलेक्टर रुचिका चौहान ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम को और तेज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि सभी प्रकार के खाद्य पदार्थों के नमूने लगातार लिए जाएँ। साथ ही खाद्य प्रयोगशाला में जिन फर्मों के नमूने अमानक पाए जाएँ उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Related posts

शिक्षक दिवस विशेष” शिक्षक सम्मान”!बिहार और ऑल इंडिया फुटबॉल संघ रविंद्र सर का मानती है लोहा:धर्मेश कुमार उपाध्याय

rktvnews

नई इलेक्ट्रॉनिक्स घटक विनिर्माण योजना वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं में भारत की भूमिका को और मजबूत करेगी: अश्विनी वैष्णव

rktvnews

ब्लॉसम ब्यूटी क्लिनिक एंड स्पा एकेडमी,आरा में इफ्तार पार्टी आयोजित।

rktvnews

संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया और ब्राजील के संचार मंत्री फ्रेडरिको डी सिकेरा फिल्हो ने भारत-ब्राजील दूरसंचार सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए द्विपक्षीय बैठक की।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्य सचिव ने ली स्टेट कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी की बैठक।

rktvnews

12 जुलाई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment