RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

नागर विमानन महानिदेशालय ने कलबुरगी हवाई अड्डे पर नाइट लैंडिंग सुविधा की मंजूरी दी।

RKTV NEWS/29 मई।नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने 17 मई 2023 को कर्नाटक के कलबुरगी हवाई अड्डे पर नाइट लैंडिंग सुविधा की मंजूरी दी है।
कलबुरगी हवाई अड्डे का कर्नाटक के तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री बी एस येदियुरप्पा ने 22 नवंबर, 2019 को उद्घाटन किया था। इस हवाई अड्डे में 09-27 (3175 मीटर x 45 मीटर) का रनवे और 03 हवाई जहाज (1 ए-320, 02 एटीआर 72/क्यू-400) पार्क करने के लिए उपयुक्त एप्रन है।
इस हवाई अड्डे को नाइट लैंडिंग की सुविधा उपलब्‍ध कराने की लंबे समय से मांग की जा रही थी। नागर विमानन महानिदेशालय द्वारा नाइट लैंडिंग सुविधा की मंजूरी देने से इस हवाई अड्डे के लिए एयरोड्रम लाइसेंस को सभी प्रकार के मौसम में संचालन के लिए वीएफआर (विजुअल फ्लाइट रूल) से आईएफआर (इन्‍ट्रूमेंटल फ्लाइट रूल) में संशोधित किया गया है।

Related posts

हिंदू बहुसंख्यकवाद के ख़तरों और चुनौतियों की शिनाख्त़ करती एक ज़रूरी किताब।

rktvnews

पटना:साहित्य सम्मेलन में “चाइल्ड केयर” ने किया बादल सरकार के नाटक “जुलूस” का मंचन।

rktvnews

भोजपुर: 20 मई के राष्ट्रीय मजदूर हड़ताल की सफलता हेतु भाकपा माले आरा विधानसभा चुनाव तैयारी समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

उपराष्ट्रपति चेन्नई में रामनाथ गोयनका साहित्य सम्मान समारोह में शामिल हुए।

rktvnews

भोजपुर : महाशिवरात्रि पर कुंङवा शिव मंदिर परिसर मे वृक्षारोपण।

rktvnews

भाकपा-माले ने आरा में 56 वां स्थापना दिवस मनाया।

rktvnews

Leave a Comment