RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

वायु सेना स्टेशन तंजावुर में हेलीकाप्टर यूनिट शामिल की गई।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 21 मार्च।दक्षिणी वायु कमान (एसएसी) की स्थापना कुछ भू-राजनीतिक घटनाक्रमों की प्रतिक्रिया के फलस्‍वरूप जुलाई 84 में की गई थी। जिसका उद्देश्‍य भारतीय वायुसेना की परिसम्पत्तियों पर प्रभावी अधिकार और नियंत्रण सुनिश्चित करना और हिंद महासागर क्षेत्र में पैदा होने वाले खतरों की स्थिति में लड़ाकू बलों की तुरंत तैनाती की सुविधा प्रदान करना था।
भारतीय वायुसेना की परिसम्पत्तियों की अभी हाल की पुनर्तैनाती में 19 मार्च, 24 को एक हेलीकॉप्टर यूनिट को वायु सेना स्टेशन तंजावुर में शामिल किया गया है। एयर मार्शल बी मणिकांतन एवीएसएम वीएम, एओसी-इन-सी एसएसी समावेशन समारोह के दौरान मौजूद थे। तंजावुर में हेलीकॉप्टर यूनिट के शामिल होने से परिचालन क्षमताओं को बढ़ाने के साथ-साथ खोज और बचाव, मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) और हताहत निकासी के शांतिकालीन कार्यों को पूरा करने के लिए मुख्यालय एसएसी के पास पर्याप्त संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।

Related posts

सर्बानंद सोनोवाल व्लादिवोस्तोक में आयोजित होने वाले पूर्वी आर्थिक मंच (ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम) 2023 में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए रूस रवाना हुए।

rktvnews

भोजपुर:जदयू महानगर कार्यालय में मनाई गई कर्पूरी ठाकुर की जयंती।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखा भीम संसद रथ को किया रवाना।

rktvnews

गढ़वा:भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई,राजस्व उप निरीक्षक निलंबित।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएँ।

rktvnews

भोजपुर:निक्षय मित्र पहल के तहत 150 टीबी मरीजों को मिला पोषण सहयोग।

rktvnews

Leave a Comment