RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

कांग्रेस सांसद के यहां से बरामद नगदी पर लोकसभा में सांसद संजय सेठ ने उठाया सवाल।

झारखंड सरकार को बर्खास्त करने की हुई मांग

सवाल उठते ही शुरू हुआ हंगामा, राहुल और सोनिया से जवाब मांगने लगे सभी सांसद

*सांसद ने कहा – यह सिर्फ नगद बरामदगी का नहीं बल्कि राष्ट्र की सुरक्षा का भी सवाल है।

झारखंड में ईडी अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर भी सांसद ने सदन में जताई चिंता।

रांची/झारखंड (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार) 11 दिसम्बर। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के यहां से बरामद हुई नगदी को लेकर सांसद संजय सेठ ने आज लोकसभा में सवाल रखा। सांसद संजय सेठ के बोलते ही पूरे सदन में हंगामा हो गया। इस दौरान सांसद ने इस मुद्दे पर कांग्रेस, राहुल गांधी, सोनिया गांधी सबसे जवाब मांगा। भाजपा के सांसद भी संजय सेठ के साथ खड़े होकर जवाब मांगने लगे। सांसद ने लोकसभा में कहा कि यह मामला सिर्फ नगद बरामदगी का नहीं है बल्कि यह मामला राष्ट्र की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। सांसद ने कहा कि जो झारखंड खनिजों के खदान के लिए जाना जाता है, उसे झारखंड को आईएनडीआई गठबंधन से जुड़ी झामुमो, कांग्रेस और राजद की सरकार ने भ्रष्टाचार की खदान बना दिया है। 500 करोड रुपए की बरामदगी कोई छोटी बात नहीं है। उन्होंने सदन में यह बात भी रखी कि झारखंड में ईडी के अधिकारियों पर सुरक्षा का खतरा मंडरा रहा है। और यह सब कुछ राज्य सरकार के द्वारा संपोषित भ्रष्टाचार से जुड़े लोगों के द्वारा किया जा रहा है। सांसद ने सदन में यह मांग की की राज्य में ईडी के अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। गठबंधन की भ्रष्ट सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जाए और इतने व्यापक पैमाने पर नगदी रखने वाले भ्रष्ट सांसद की तत्काल की रफ्तारी हो। सांसद संजय सेठ ने कहा कि यह वास्तव में चिंता का विषय है कि कोई आदमी व्यवसाय की आड़ में इतनी बड़ी नगदी कैसे रख सकता है। कांग्रेस मोहब्बत की दुकान खोलते, खोलते भ्रष्टाचार की खदान बनकर रह गई है। श्री सेठ ने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट में ईडी के अधिकारियों ने जो हलफनामा दिया है, वह चिंताजनक है। बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और लोकतंत्र के लिए किसी भी रूप में अच्छा नहीं है।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:झारखंड बाल आयोग की टीम ने लिया घाटशिला अनुमंडल और जमशेदपुर में बाल सुरक्षा का जायजा।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 12 दिसंबर 25

rktvnews

बिहार: भोजपुर: शाहपुर के सुविज्ञ शिशु मंदिर में बाल दिवस पर बच्चो की उतारी गई आरती,खेल का हुआ आयोजन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:भारत को वैश्विक वित्तीय केंद्र बनाने की दिशा में एक कदम है गिफ्ट सिटी – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

पश्चिम चंपारण: आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति प्रशासन की प्राथमिकता : प्रभारी सचिव।

rktvnews

बिहार:मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त! हथिया नक्षत्र मे हुई तेज बारिश ! पानी-पानी हुआ प्रदेश।

rktvnews

Leave a Comment