RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार रेड क्रॉस सोसायटी के चुनाव में डा बी बी सिन्हा चेयरमैन,उदय शंकर प्रसाद सिंह वाइस चेयरमैन, दिनेश जयसवाल कोषाध्यक्ष निर्वाचित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 सितंबर।रेड क्रॉस सोसाइटी बिहार का चुनाव राजभवन पटना में महामहिम की उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।इस बाबत बिहार के 34 जिलों के रेड क्रॉस सोसाइटी के चयनित सचिव/प्रतिनिधि उपस्थित रहे और चुनाव की प्रक्रिया में सहयोगी बने।
सर्वप्रथम बिहार रेड क्रॉस सोसायटी के प्रेसिडेंट सह महामहिम बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उपस्थित सभी सदस्यों का रेड क्रॉस के सात सिद्धांतों पर ईमानदारी पूर्वक कार्य करने का शपथ दिलवाया। ये सभी सदस्य स्टेट कार्यकारिणी के सदस्य घोषित किए गए ।इनका कार्य काल तीन वर्षों का होगा।
अपने संबोधन में महामहिम ने कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी पीड़ित मानवता की सेवा का पवित्र मंदिर है। बिहार के रेडक्रॉस सोसायटी का राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान है।सेवा के कार्यों में सदा अग्रणी रहा है। निर्वाचित नए पदाधिकारियों को शुभकामना और बधाई देते हुए कहा कि आप सभी रेड क्रॉस के सिद्धांतों के अनुरूप और अच्छा काम करेंगे ऐसी उम्मीद है।आप सभी नये कार्य योजना बनाए मैं भी उसमें भागीदार रहूंगा।
चुनाव पदाधिकारी कल्पना श्रीवास्तव के देखरेख में विधिवत चुनाव प्रारंभ हुआ। सदस्यों की राय पर गुप्त मतदान करने पर सहमति बनी और सभी सदस्यों को पर्चा जारी किया गया। केवल तीन पद का चुनाव होना था जिसमें सभी पदों पर दो दो उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।चेयरमैन के उम्मीदवार में डॉक्टर बी बी सिन्हा एवं डॉ अजय कुमार ,वाइस चेयरमैन के लिए उदय शंकर प्रसाद सिंह व रत्नेश कुमार तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए दिनेश कुमार जायसवाल और राजेश कुमार रहे।
इस चुनाव में चेयरमैन वाइस चेयरमैन और ट्रेजर का चुनाव होना था जिसमें सभी पदों के लिए दो-दो उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।
मतदान के बाद गणना के अनुसार डॉक्टर बी बी सिंह को 28 मत तथा प्रतिद्वंद्वी को 6 मत ,वाइस चेयरमैन पद के उम्मीदवार उदय शंकर प्रसाद सिंह को 28 मत तथा प्रतिद्वंद्वी रत्नेश कुमार को पांच मत, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार जायसवाल को 28 मत तथा प्रतिद्वंदी राजेश कुमार को 6 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार अध्यक्ष डॉक्टर बीबी सिन्हा भाई वाईस चेयरमैन उदय शंकर प्रसाद सिंह तथा कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार जयसवाल विजयी घोषित किए गए।
विजयी चेयरमैन डा बी बी सिन्हा से वरीय पत्रकार डा दिनेश प्रसाद सिन्हा बातचीत की। डॉ सिन्हा ने बताया कि यह रेडक्रास सोसायटी परिवार कि चुनाव था और इसमे परिवार की जीत हुई है, पीड़ित मानवता के किये गये कार्यो की जीत है, रेडक्रॉस के सिद्धांतों की जीत है। पहले भी चेयरमैन के रूप में पारदर्शिता के साथ 9 वर्षों से काम कर रहे हैं और आगे भी बेहतर ढंग से,सबके सहयोग से होगा और बिहार का रेडक्रास राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित होगा।
वहीं वाईस चेयरमैन उदय शंकर प्रसाद सिंह ने बताया की यह जीत अच्छे कार्यों का इनाम है,सभी मतदाता कार्यों का महत्व समझा, सिद्धांतों का सही मूल्यांकन किया और पूर्व के समिति के प्रति विश्वास का मत दिया।हम सभी अपनी सेवा से राज्य, राष्ट्र का गौरव बढ़ायेंगे।कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार जयसवाल ने सभी सदस्यों का अभिवादन और आभार व्यक्त करते हुए बधाई दी।एकतरफा वोट देकर काम की प्रधानता दी है जो सोसायटी के लिए गौरव की बात है। देर समय तक सभी सदस्यों ने फूलमाला और बुके देकर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करते देखे गए।डा बी बी सिन्हा भोजपुरी मिट्टी धमार ग्राम मूल निवासी, वर्तमान में आरा और पटना के स्थाई निवासी हैं। इन्होंने जीवन पर्यंत रेड क्रॉस सोसायटी के लिए समर्पित भाव से अपनी सेवा देते रहे हैं।सरल, व्यवहार कुशल,संत स्वभाव,कुलीन परिवार
पूर्व मुख्यमंत्री महामाया प्रसाद के परिवार से जुड़े हैं। छोटे भाई प्रो के बी सिन्हा फुटाब के प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष हैं। भोजपुर जिला से प्रो कन्हैया बहादुर सिन्हा उपस्थित रहे और उन्हें जीत कु बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की। सचिव डा विभा कुमारी चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने पहले से पहुंची थी।बिहार के कुल 38 ज़िला में से 34 जिला उपस्थित रहा।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जन औषधि दिवस 2026 पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

एन सी सी कैडेट ने बिहार विधानसभा की कार्यवाही को सामने से देखा।

rktvnews

बक्सर डीएम ने अध्यापक परीक्षा के परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण।

rktvnews

जाने कहाँ गए वो दिन..

rktvnews

वित्त वर्ष 2024-25 में खनन में रिकॉर्ड उत्पादन,प्रमुख खनिजों और गैर लौह धातुओं के उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि।

rktvnews

स्वच्छता जागरूकता हेतु रैली निकाली गई।

rktvnews

Leave a Comment