
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 मार्च।भारत सरकार की महत्वाकांक्षी कार्यक्रम के तहत एन सी सी कैडेट्स को विधानसभा सभा की कार्यवाही सामने से देखने का मौका मिला।इसमें 5 बिहार बटालियन एवम 42 बिहार बटालियन के अलग अलग कॉलेज से 50 चुनिंदा कैडेट्स जिसमें दर्जन से अधिक गर्ल्स कैडेट्स मौजूद थी को 17वीं बिहार विधानसभा की 14वीं सत्र के प्रथम पाली की कार्यवाही को सामने से देखने का मौका मिला। आज तक जो टीवी पर देखते वो सामने से देखकर कार्यवाही की प्रक्रिया को बारिकी से समझने का अवसर था। इस संयुक्त दल का नेतृत्व एस0 बी0 कॉलेज के एन0सी0सी0 ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ राम नारायण मिश्र के द्वारा किया गया।सभी एन सी सी कैडेट्स एसोसिएट्स एन सी सी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ रामनारायण मिश्र के नेतृत्व में सूबेदार संजीव कुमार सिंह, जी0 सी0 आई0 बिमला कुमारी , एवम पी आई सुख चैन सिंह के साथ सुबह से कार्यवाही शुरू होने के पूर्व ही 8बजे ही बिहार विधानसभा भवन में पहुँच गए। वहाँ पहुँचने के बाद वहां के प्रशाखा पदाधिकारी राकेश कुमार द्वारा कैडेट्स को विधानसभा सभा की नियम परिनियम को संक्षेपमें में बताया गया। जिसमें कैडेट्स को तारांकित प्रश्न, अतारांकित प्रश्न, शून्यकाल, और ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के बारे में बताया गया। इस अवसर पर डॉ राम नारायण मिश्र ने कैडेट्स को बताया कि विधानसभा राज्य की निम्न सदन होती है। इसमें जनता द्वारा विभिन्न विधानसभा क्षेत्र से चुने हुए 242 सदस्य होते हैं। इसी सदन में कानून बनाने वाले प्रस्ताव पारित होते हैं। मुख्य मंत्री इस सदन के विधायक दल के नेता व एक नेता प्रतिपक्ष होते हैं। सदन की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाने के लिए एक स्पीकर अथवा विधानसभा सभा अध्यक्ष जो वर्तमान में श्री नंदकिशोर यादव हैं होते हैं। सदन की कार्यवाही 10: 55 सूचक बेल बजने से शुरू हुई। सूचक घन्टी बजाते ही सभी माननीय विधानसभा सदस्य सदन में उपस्थित होने लगे। 11बजे से अध्यक्ष के कार्यवाही शुरू की जाती है कथन से शुरू हुई। कैडेट्स ने देखा कि बारी बारी से अध्यक्ष की आज्ञा से माननीय सदस्यों द्वारा सरकार के मंत्री से कई सवाल पूछे गए। जिनका जवाब संबंधित मंत्री द्वारा दिया गया। सदन में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी विजय कुमार सिन्हा जी, भोजपुर विधानसभा के विधायक अमरेन्द्र प्रताप जी को देखकर कैडेट्स को खुशी का ठिकाना नही रहा। 12 बजे शून्यकाल शुरू हुवा इसके साथ ही कुछ सदस्यों द्वारा अपने अपने क्षेत्र के अविलम्ब निय महत्व के मुद्दे बारी बारी से उठाए गए।सदन की कार्यवाही समाप्ति के बाद अध्यक्ष महोदय नंदकिशोर यादव एवं अमरेन्द्र प्रताप जी ने कैडेट्स का हाल चाल जाना उनके साथ ग्रूप फोटो भी हुवा। अध्यक्ष महोदय द्वारा सभी कैडेटों को दोपहर का भोजन कराया गया। उसके बाद कैडेटों ने सेंट्रल हाल एवम वहां की लाइब्रेरी भी देखे। विधानसभा भवन के बारे में जानकारी हासिल की। उसके बाद वहाँ प्रांगण में लगे बोधिवृक्ष को देखा जिसे गया गया के महाबोधि वृक्ष का कलम कर उगाया गया है। विधानसभा सत्र को एवम उसके कार्यवाही को सामने से देखना अपने जनप्रतिनिधयों क्षेत्र की समस्याओं को सदन में रखते हु देखना सभी कैडेट्स के लिए अकल्पनीय अनुभव था।
इस अवसर पर कैडेट्स मोनल , अम्बरीष पाण्डेय, यशराज,सिंकीकुमारी,नीतीश, शिवम,शुभम,अनामिता,अंतिमा, प्रीति,ट्विंकल, राज नन्दिनी, पालक,श्रुति, मुस्कान, लक्की आदि शामिल थे।
