RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

गाजीपुर : कवि इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक के हिन्दी साहित्य भारती का अन्तर्राष्ट्रीय आजीवन सदस्य बनने पर साहित्यिक रचनाकारों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

RKTV NEWS/गाजीपुर (उत्तर प्रदेश)19 सितंबर।गाजीपुर जिला अंतर्गत नगसर हाल्ट रेलवे स्टेशन एवं थाना अन्तर्गत ग्राम – असांव के मूल निवासी कवि इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक जो 1989 से अब तक लगभग 2887 विविध साहित्यिक, अध्यात्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से अब तक लगभग 21 हजार से ज्यादा लोगों को सम्मान/ स्मृति सम्मान बिना किसी विशेष आयोजक/ प्रायोजक के सहयोग के प्रदान करने वाले अपने प्रमुख संयोजन/ संचालन में,अब तक बिना किसी विशेष आर्थिक योगदान के 16 साहित्यिक/ सांस्कृतिक साझा संग्रहों का संपादन कर चुके निरन्तर प्रयत्नशील कवि इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक जो अब तक 49 विभिन्न संस्थाओं से भी जुड़े हैं। इनके सराहनीय कृतित्व एवं व्यक्तित्व को दृष्टिगत रखते हुए, हिन्दी साहित्य भारती के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. रविन्द्र शुक्ल, अंतराष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व आई.ए.एस.अधिकारी डॉ. राजीव शर्मा एवं अंतर्राष्ट्रीय संगठन महामंत्री मंत्री एवं पूर्व महासचिव विश्व हिन्दी सचिवालय मारीशस ने अपने हस्ताक्षर युक्त अंतरराष्ट्रीय आजीवन सदस्यता प्रमाणपत्र हिन्दी साहित्य भारती के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आचार्य वागीश दिनकर, पूर्व प्रदेश महामंत्री डॉ. डॉ. चैतन्य चेतन एडवोकेट, वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष प्रहलाद वाजपेई एवं प्रदेश महामंत्री अमरनाथ दूबे के प्रस्ताव पर प्रेषित किया है। जिससे हिन्दी साहित्य जगत से जुड़ी अनेकों संस्थाओं ने हिन्दी साहित्य भारती के सराहनीय पहल की सराहना करते हुए कवि इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक को शुभकामना दी है।
शुभाकांक्षियों में साहित्यिक संस्था काव्यायिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व जिला जज डा. चन्द्रभाल सुकुमार, काशी हिन्दी विद्यापीठ के कुलाधिपति कवि सुखमंगल सिंह मंगल, कुलपति डॉ.संभाजी राजाराम बाविस्कर,साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था रसवर्षा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. चकाचौंध ज्ञानपुरी,साहित्य चेतना समाज के संस्थापक कवि अमरनाथ तिवारी अमर, रायबरेली काव्य रस साहित्य मंच के संस्थापक डॉ. शिवनाथ सिंह शिव, मिशन जामवंत से हनुमानजी के राष्ट्रीय संयोजक सूर्य कुमार सिंह, सर्वदलीय गौ रक्षा मंच के प्रदेश संयोजक प्रकाश कुमार श्रीवास्तव गणेश, नादान परिंदे साहित्य मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुबाष चन्द्र,अखिल भारतीय लेखक कवि कलाकार परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. प्रमोद वाचस्पति, राष्ट्रीय संयोजक डॉ. ओमप्रकाश द्विवेदी ओम्, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. संजय पाण्डेय सरस, राष्ट्रीय महासचिव कवि सिद्धनाथ शर्मा सिद्ध, प्रदेश अध्यक्ष कवि नन्द लाल मणि त्रिपाठी, महिला शाखा की प्रदेश अध्यक्ष कवयित्री एवं लोक गायिका अनिता मिश्रा, प्रदेश महामंत्री- सुमति श्रीवास्तव, राजेश मिश्रा – पत्रकार, डॉ. दशरथ पवार,प्रख्यात शिक्षाविद् राकेश चन्द्र पाठक महाकाल,डॉ.गिरीश पाण्डेय काशिकेय, डॉ. विभा तिवारी, राष्ट्रीय कवयित्री डॉ. पूनम श्रीवास्तव,पवन कुमार सिंह एडवोकेट- सोनभद्र,कवि श्याम कुंवर भारती, वरिष्ठ पत्रकार काली शंकर उपाध्याय,कवि अनुज प्रताप सिंह अनुज, मनोज प्रजापति नदेसर, डॉ . वीरेन्द्र सिंह कुसुमाकर,आशीष मोदनवाल,डॉ . ओमप्रकाश पाण्डेय निर्भय, वरिष्ठ पत्रकार एवं कवि, डॉ. वेद प्रकाश श्रीवास्तव,डा. विजय नारायण तिवारी,कवि कामेश्वर द्विवेदी,कवि हरिशंकर पाण्डेय,एक्स कर्नल आदिशंकर मिश्र- विद्या -वाचस्पति, डॉ. गीता पाण्डेय अपराजिता,सुदामा फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजीव गौतम, युवा कवि डॉ. शिव प्रकाश साहित्य, युवा कवि अमित शर्मा अमित सहित अनेकों लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।

Related posts

बागपत:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ किसान दिवस का आयोजन।

rktvnews

मुख्य सचिव ने की 3 जुलाई को होने वाले पालनहार लाभार्थी उत्सव की तैयारियों की समीक्षा।

rktvnews

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 75वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

भोजपुर:रमैया कुमार सिंह महाराजा कॉलेज के बने प्रशाखा पदाधिकारी।

rktvnews

जप्त शराब का विंष्टीकरण।

rktvnews

चितौड़गढ़:जिला कलक्टर ने किया जिला चिकित्सालय चित्तौड़गढ़ का औचक निरीक्षण!साफ-सफाई और पार्किंग व्यवस्था को बेहतर करने के निर्देश दिए।

rktvnews

Leave a Comment