RK TV News
खबरें
Breaking Newsपरीक्षा

बक्सर डीएम ने अध्यापक परीक्षा के परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण।

बक्सर/बिहार 25 अगस्त।आज बक्सर डीएम अंशुल अग्रवाल के द्वारा बिहार लोक सेवा आयोग पटना द्वारा आयोजित प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च विद्यालय अध्यापक नियुक्ति हेतु लिखित परीक्षा के लिए हो रहे विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
जिला दंडाधिकारी बक्सर के द्वारा राज +2 उच्च विद्यालय डुमरांव एवं सरस्वती विद्या मंदिर अहिरौली बक्सर एवं अन्य परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया एवं परीक्षा केंद्रों पर प्रतिनियुक्ति केंद्राधीक्षक एवं दंडाधिकारी को बिहार लोक सेवा आयोग पटना द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुरूप अपने दायित्व का अक्षरश: निर्वहन करने का निर्देश दिया गया। बिहार लोक सेवा आयोग पटना द्वारा प्रकाशित संख्या 26/2023 प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च विद्यालय अध्यापक नियुक्ति हेतु आयोजित लिखित परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों पर स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन कराने हेतु गठित जिला नियंत्रण कक्ष बक्सर में केंद्राधीक्षक से दूरभाष द्वारा प्राप्त सूचनानुसार परीक्षार्थियों की प्रथम पाली की उपस्थिति प्रतिवेदन:- कुल परीक्षार्थियों की संख्या 7110, उपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या 6326, अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या 784 एवं निष्कासित परीक्षार्थियों की संख्या शून्य है। प्रथम पाली के 13 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुआ।
द्वितीय पाली की उपस्थिति प्रतिवेदन:- कुल परीक्षार्थियों की संख्या 8920, उपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या 5539, अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या 3381 एवं निष्कासित परीक्षार्थियों की संख्या शून्य है। द्वितीय पाली के 17 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुआ।

Related posts

उमरिया:जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत किया गया दीवार लेखन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:बसंत पंचमी पर दीक्षांत समारोह बुंदेली संस्कृति-संस्कार के साथ हुआ।

rktvnews

दरभंगा:बाल श्रम उन्मूलन हेतु जागरूकता रथ रवाना।

rktvnews

मध्यप्रदेश में गूगल करेगा आईटी, आईटीईएस और डेटा सेंटर में निवेश।

rktvnews

लखीसराय:जीविका दीदियों का मतदाता जागरूकता अभियान परवान पर,छठ घाटों पर भी चला अभियान।

rktvnews

भवन विकास निगम के इंजीनियर्स आई.आई.एम. इंदौर में सीखेंगे प्रबंधन के गुर ।

rktvnews

Leave a Comment