RK TV News
खबरें
Breaking Newsमनोरंजन

दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ शो की मुख्य अभिनेत्री मेघा रे ने दर्द को बनाई ताकत, जारी रखी शूटिंग।

RKTV NEWS/एजेंसी ( पीआर 24 ×7)17 सितंबर।कभी-कभी किसी कलाकार का असली जुनून चमक-दमक में नहीं, बल्कि उनके जज़्बे और हिम्मत में दिखाई देता है। सन नियो पर प्रसारित होने वाले शो ‘दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ की मुख्य अभिनेत्री मेघा रे (दिव्या का किरदार) ने हाल ही में अपने इसी समर्पण का परिचय दिया। शो के शूट हो रहे एक एक्शन सीन के दौरान उनके एंकल में गंभीर चोट लगने के बावजूद उन्होंने शूटिंग रोकने के बजाए पूरी ताकत और हिम्मत से सीन पूरा किया।
इस घटना के बारे में बताते हुए हुए मेघा रे ने कहा, “एक्शन सीक्वेंस के दौरान मुझे दौड़ना और पंच मारना था। अंधेरा था और मेरी साड़ी पाँव में फँस गई। मैं ज़ोर से गिरी और एड़ी में चोट लग गई। दर्द बहुत था, लेकिन मैंने वहीं क्रेप बैंडेज बाँध लिया और अगले एक-दो घंटे तक शूटिंग जारी रखी। मैं जानती थी कि इतना बड़ा सीन अधूरा छोड़ना ठीक नहीं होगा। शूट पर कई लोगों की मेहनत और समय लगता है, तो सिर्फ मेरी वजह से सबका काम रुकना मुझे मंज़ूर नहीं था। जब तक शूट पूरा हुआ, मेरी एड़ी में सूजन आ चुकी थी। बाद में डॉक्टर ने इलाज किया। अब मैं बैंडेज और साड़ी के नीचे स्पोर्ट्स शूज़ पहनकर शूट कर रही हूँ।”
मेघा का कहना है कि शूटिंग के दौरान उन्हें टीम से बहुत सहयोग मिला। उन्होंने कहा, “मेरे को-एक्टर सूरज ने मुझे बहुत संभाला। मैं ठीक से चल भी नहीं पा रही थी, तो उन्होंने मुझे गोद में उठाकर एक जगह से दूसरी जगह पहुँचाया। डायरेक्टर ने व्हीलचेयर का इंतज़ाम किया, ताकि मुझे ज्यादा चलना न पड़े, क्योंकि मेरा मेकअप रूम काफी दूर है। मेकअप और हेयर टीम से लेकर क्रू तक सबने मेरा साथ दिया। अभी मैं बेहतर महसूस कर रही हूँ। साथ ही, इलाज और दवाइयाँ भी चल रही हैं, लेकिन इसे मैं एक चैलेंज की तरह ले रही हूँ क्योंकि मुझे अपना काम बहुत प्रिय है।”
‘दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ एक ऐसी युवती दिव्या (मेघा रे) की कहानी है, जो उज्जैन की रहने वाली है। उसकी ज़िंदगी तब बदल जाती है, जब उसकी मुलाकात प्रेम से होती है। प्यार, रहस्य और अतीत के छिपे राज़ इन सबको समेटे यह शो परंपरा और तकनीक के अनोखे संगम की दास्तान कहता है। इसमें मेघा रे के साथ सूरज प्रताप सिंह और कविता बनर्जी भी अहम् भूमिकाओं में नज़र आ रहे हैं।
यह शो हर रात 8:30 बजे सन नियो पर प्रसारित होता है।

Related posts

भोजपुर:अंतर विद्यालय साफ्टबाल क्रिकेट प्रतियोगिता में संभावना पहुंचा फाइनल में।

rktvnews

भोजपुर:उपजाऊ जमीन पर औधोगिकरण के बिरोध में किसानों ने किया धरना-प्रदर्शन , जमकर लगाए सरकार बिरोधी नारे।

rktvnews

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए सिंगापुर का आधिकारिक दौरा किया।

rktvnews

स्वतंत्रता दिवस 2023 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त अबु इमरान ने सभी संबंधित अधिकारियों संग की बैठक!मुख्य कार्यक्रम स्थल जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में व्यवस्थाओं को लेकर दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

गिरीडीह: जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक।

rktvnews

उद्योगपति ने किया श्रमदान!स्वच्छता हेतु प्रधानमंत्री का आह्वाहन देश हित में दूरदर्शी सोच का है परिचायक: अजय कुमार सिंह

rktvnews

Leave a Comment