RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:मलूटी मंदिर परिसर एवं दुमका के प्रमुख पर्यटन स्थलों का होगा समग्र विकास : अभिजीत सिन्हा,उपायुक्त

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)12 सितंबर।शिकारीपाड़ा विधायक अलोक सोरेन की उपस्थिति में जिला पर्यटन संवर्धन परिषद (DTPC) की बैठक आयोजित की गयी।उपायुक्त सह अध्यक्ष जिला पर्यटन संवर्धन परिषद (DTPC) अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में गुरुवार को आयोजित इस बैठक में जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों के समग्र विकास एवं सौंदर्यीकरण हेतु कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
उपायुक्त ने मलूटी मंदिर परिसर के समग्र विकास की कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मलूटी में वीआर (Virtual Reality) रूम बनाया जाए ताकि आने वाले पर्यटकों को मंदिरों से जुड़ी ऐतिहासिक एवं धार्मिक जानकारियां वर्चुअल माध्यम से मिल सकें। साथ ही मुख्य मंदिर के सामने पूरे परिसर को रंगीन लाइट से सुसज्जित करने तथा ग्राम गाड़ी योजना के तहत मलूटी तक बस सेवा प्रारंभ करने हेतु जिला परिवहन पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
बैठक में मयूराक्षी रिवर व्यू (सेल्फी ब्रिज) पर पर्यटकों के बैठने के लिए बेंच लगाने एवं संपूर्ण ब्रिज पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभाग को प्राकलन तैयार करने का निदेश दिया गया।
विश्व पर्यटन दिवस (27 सितम्बर) के अवसर पर जिले के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों पर पर्यटन से जुड़ी फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित कराने का निर्णय लिया गया।
इसके अलावा उपायुक्त ने सृष्टि पहाड़ (सृष्टि पार्क) एवं सिदो कान्हु मुर्मू शौर्य स्मारक पार्क के विकास और सौंदर्यीकरण (बैठक व्यवस्था, संकेत-पट्ट, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता आदि) के लिए प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया। वहीं संथाल काटा पोखर की बाउंड्री एवं सौंदर्यीकरण को लेकर भी संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस दौरान विधायक शिकारीपाड़ा ने भी जिले में पर्यटन के विकास हेतु कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
बैठक में जिला खेल पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

दरभंगा:जिला गंगा समिति द्वारा “घाट पर योग” का हुआ आयोजन।

rktvnews

आरा सांसद ने लोकसभा में उठाया पीएम आवास योजना में भ्रष्टाचार का मामला।

rktvnews

बक्सर:सामान्य प्रेक्षक एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा संयुक्त रूप से सामग्री कोषांग-सह-मतदाता सूची की तैयारी एवं विखण्डन कोषांग का निरीक्षण किया गया।

rktvnews

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को प्रधानमंत्री जन-मन योजना के कार्यान्वयन में उत्कृष्ट योगदान के लिए पुरस्कार मिला।

rktvnews

रांची:ए-हेल्प के माध्यम से बदल जाएगी ग्रामीणों की जीवनशैलीः बादल

rktvnews

दरभंगा:अंडरट्रायल रिव्यू कमिटी की हुई बैठक।

rktvnews

Leave a Comment