RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

विद्यालयों में बच्चों को मानक के अनुरूप भोजन, गुणवतापूर्ण शिक्षा सहित सरकार द्वारा देय सभी सुविधाएं ससमय मिले: जिलाधिकारी।

बेतिया/बिहार 23 जुलाई।जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने कहा कि पीएम पोषण योजना अत्यंत ही महत्वपूर्ण है। इस योजना का जिले के विद्यालयों में विभागीय दिशा-निर्देश के अनुरूप शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाय। योजना के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही, शिथिलता एवं कोताही को गंभीरता से लिया जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी। बच्चों को हर हाल में गुणवत्तापूर्ण भोजन मिलना चाहिए। जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित समीक्षात्मक बैठक में अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे।
उन्होंने निर्देश दिया कि पीएम पोषण योजना के तहत विद्यालयों में बच्चों को हर हाल में जूट मैट पर पंक्तिबद्ध बैठाकर रसोईया के द्वारा थाली में खाना खिलाया जाय। दर्ज उपस्थिति एवं भौतिक उपस्थिति में अंतर नहीं होना चाहिए। किचेन शेड साफ सुथरा होना चाहिए। उसके आस पास गंदगी नहीं हो। किचेन शेड के सामने लाईन में लगाकर बच्चों को खाना नहीं देना है। शौचालय साफ सुथरा होना चाहिए।
उन्होंने निर्देश दिया कि विद्यालयों में पेयजल की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। पानी पीने के स्थान पर बिल्कुल गंदगी नहीं हो साथ ही चापाकल पर किसी प्रकार की गंदगी ना हो। चावल का रख-रखाव सुरक्षित व साफ सुथरा रहे। किसी भी विद्यालय में लकड़ी से खाना नहीं बनेगा हर विद्यालय गैस से खाना बनवाना सुनिश्चित करेंगे। खाना खाने से पहले बच्चो का हाथ धुलवाना सुनिश्चित करे।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि पीएम पोषण योजना के तहत निर्धारित साप्ताहिक मेन्यू के अनुरूप बच्चों को भोजन उपलब्ध कराई जाय। भोजन की उपलब्धता में कटौती नहीं होनी चाहिए। जिला शिक्षा पदाधिकारी तथा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी पीएम पोषण योजना के क्रियान्वयन का नियमित अनुश्रवण एवं निरीक्षण करना सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान कई विद्यालयों में लापरवाही दृष्टिगोचर हुई है, इसे अविलंब ठीक कराया जाय। जिले के सभी विद्यालयों का सघन जाँच अभियान शीघ्र प्रारंभ कराया जाएगा। इस दौरान विद्यालय के प्रत्येक कार्यों की विधिवत जाँच होगी। निरीक्षण के क्रम में गड़बड़ी मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि विद्यालयों में बच्चों को मानक के अनुरूप भोजन, गुणवतापूर्ण शिक्षा सहित सरकार द्वारा देय सभी सुविधाएं ससमय मिले, इसे हर हाल में सुनिश्चित किया जाय। शिक्षा विभाग के जिलास्तर, प्रखंडस्तर के सभी अधिकारी अपनी कार्य संस्कृति में सुधार लाएं अन्यथा, कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर सहायक समाहर्त्ता, शिवाक्षी दीक्षित, एएसडीएम, बेतिया, अनिल कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, रजनीकांत प्रवीण, डीपीओ, सर्वशिक्षा, योगेश कुमार सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

बिहार: भोजपुर: जिलाधिकारी ने किया कोषागार कार्यालय का निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश ,प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का विकास मोडल नित्य नए आयाम स्थापित कर रहा है।

rktvnews

भोजपुर : श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की निकली भव्य जलयात्रा मे उमङा जनसैलाब।

rktvnews

भोपाल:प्रधानमंत्री को भैंसोला हेलीपैड पर दी गई भावभीनी एवं गरिमामयी विदाई।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अहमदाबाद नगर निगम, अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण और साबरमती रिवर फ्रंट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

rktvnews

अल्जाइमर रोग के संभावित इलाज का रास्ता प्राकृतिक पॉलिफेनॉल में पाया गया।

rktvnews

Leave a Comment