RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

जन्मदिन विशेष : विकास पुरुष नरेन्द्र मोदी।

आरा/भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 सितंबर।जब जब धरा विकल होती, मुसीबत का समय आता।
किसी भी रुप में कोई महामानव चला आता
किसी को समय बड़ा बनाता है और कोई समय को बड़ा बना देता है। कुछ लोग समय का सही मूल्यांकन करते हैं और कुछ लोग आने वाले समय का पूर्वाभास पा जाते हैं।कुछ लोग परत दर परत तोड़कर उसमें वर्तमान के लिए उर्जा एकत्र करते हैं और कुछ लोग वर्तमान की समस्याओं से घबड़ाकर अतीत की ओर भाग जाते हैं।17 सितंबर 1950 को गुजरात के वड़नगर में जन्मे भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी भारत-भारती के ऐसे सपूत हैं ,जिन्होंने कभी समस्याओं से मुंह नहीं मोड़ा, अपितु समस्याओं को कुचलकर उस पर कामयाबी का झंडा बुलंद किया।उन्होंने अपने व्यक्तित्व और कृतित्व से समय को बड़ा बना दिया और वैश्विक क्षितिज पर भारत का नाम रौशन किया।आज उनका जन्मदिन है।इस पावन पुनीत अवसर पर उनको कोटिशः नमन,वंदन और अभिनंदन है।
1835 में लार्ड मैकाले द्वारा चलाई गई वर्तमान शिक्षा पद्धति को देखना समीचीन होगा,जिसने भविष्यवाणी की थी कि भारतवासी अब केवल रूप रंग चेहरे से भारतीय रहेंगे, मन मस्तिष्क, दिल-दिमाग से वे अंग्रेज बने रहेंगे। अब हम उनके हृदय पर राज्य करते रहेंगे।
जिस देश में आर्यभट्ट जैसे विश्वविख्यात वैज्ञानिक हुए हों, वराह मिहिर जैसे गणितज्ञ हुए हों, कालिदास, बाणभट्ट सूर,तुलसी जायसी कबीर जैसै साहित्यकार एवं कवि हुए हों, पाणिनि, पतंजलि, कात्यायन, वररूचि, नागेश भट्ट जैसे भाषा वैज्ञानिक, भरत, भामह, दण्डी, वामन, मम्मट, विश्वनाथ, अभिनवगुप्त, पंडितराज जगन्नाथ जैसा काव्यशास्त्री, चाणक्य जैसे अर्थशास्त्री, तथा अनेक ऋषि-महर्षि, वेद-वेदांग के व्याख्याता हुए हों, वही आज दुर्नीति के कारण पीछे पड़ा हुआ है। नालंदा, तक्षशिला, विक्रमशिला जैसा विश्वविख्यात अध्ययन-अध्यापन केंद्र रहे हों, वही दुर्गति पूर्ण है। इसका एकमात्र कारण है स्वदेशीपन का सर्वथा अभाव।
हत्यारा समुदाय के लोगों ने श्री मोदी को हत्यारा कहा, किंतु विवेच्य व्यक्ति स्थितप्रज्ञ पुरुष की तरह विचलित नहीं हुए। इसका कुप्रभाव न तो उनके मन पर पड़ा, न मस्तिष्क पर। वे विकास पथ की खोज में आगे की तरफ बढ़ते रहे।.सैकड़ों खून करने-करवाने वालों ने उन्हें खूनी कहा, वे युगपुरुष बहरा बने रहे और उपनिषद् के इस उक्ति को चरितार्थ कर चरैवेति….. चरैवेति…..चरैवेति अपने विकास पथ पर चलते रहे।
भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बराबर कहा करते हैं कि भारत युवाओं का देश है।भारत की 65% आबादी युवा है। युवाओं के पास जोश (ताकत, शक्ति) है और हमारे पूर्वजों (ऋषि मुनियों) के पास होश (समझदारी, अनुभव ज्ञान एवं विवेक) है।यदि हम दोनों को मिला दें तो होश+जोश =विकास यानि सफलता यानि बल्ले बल्ले। मोदी जी का नारा है सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास और इसी नारे को साकार करना मोदी जी का संकल्प है।और इसके लिए वे प्राण पन से लगे हुए हैं।
कसाई कुलोद्भवों ने उन्हें कसाई के रूप में देखा ,वे क्षण मात्र के लिए भी विचलित नहीं हुए। वे सबके हित की बात करते रहे और भाई-चारे का मंत्र पढ़ते और दुनिया को पढ़ाते रहे और वसुधैव कुटुम्ब कम् की भावना को विश्व में फैलाते रहे।प्रधानमंत्री काम क्रोध और लोभ को जीत लिया है। वे अपने को देश का प्रधान सेवक ही मानते है।
राक्षस वंशियों ने उन्हें राक्षस कहा लेकिन उनकी मान्यता है कि असंसदीय भाषा, अपशब्द हमारे देह से चिपकते नहीं ,बल्कि इस तरह की भाषा का प्रयोग करने वालों का चरित्र प्रकाश में आता है ।केवल सुशासन तथा सबका विकास सबका साथ और सबका विश्वास की बात करते हुए अग्रसर होते रहे हैं।
जब हाथी किसी गांव में जाता है तो सज्जन और सहृदय लोग हाथ जोड़कर गणेश मानकर पूजा करते हैं, लेकिन गांव के कुत्ते पीछे से भौंकते हैं।
सांप्रदायिकता का खोखला प्रचार 1947 से हो रहा है जिसे ध्वस्त करते हुए विकास के लिए आगे बढ़ते गए सर्वधर्म समभाव, बहुजन हिताय की भाव धारा ही विकास का मूल मंत्र है।हिंदू मुस्लमान का भय दिखा कर 1947 से मुस्लमान के मतों को अपने पक्ष में करने की चेष्टा होती रही और कुछ दलों को लाभ भी मिला है, विकास पुरुष, राष्ट भक्त, राष्ट्र निर्माता के समक्ष ना तो कोई हिंदू रहता है ना कोई मुसलमान।राष्ट्र का हर नागरिक एक समान है।
मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने चंद्रयान 3 का सफल परीक्षण किया और चांद पर तिरंगा फहरा दिया ।भारत विश्व गुरु की ओर अग्रसर है।2047 में विकसित भारत का संकल्प व्यक्त किया है आवश्य पूर्ण होगा इसमें संदेह नहीं है। नरेंद्र मोदी 21 वी सदी के पुरोधा व्यक्तित्व और गीता के अनुसार निर्विवाद रूप से स्थितप्रज्ञ विकास पुरुष रूप से सिद्ध होते हैं।आज उनके जन्म दिन पर उनके स्वस्थ दीर्घायु जीवन की हम कामना करते हैं

Related posts

“कृत्रिम बुद्धिमता” अंत की शुरूआत।

rktvnews

जिला केंद्रीय कन्हैया लाल पुस्तकालय में प्रबंधकारिणी समिति वरीय सदस्य युगल किशोर दुबे ने किया झंडोतोलन।

rktvnews

गया: डीएम की अध्यक्षता में पितृपक्ष मेला 2024 के अवसर पर किये जा रहे तैयारी संबंधित कोषांग वार अलग अलग समीक्षा की गईं।

rktvnews

भोजपुर जिला अंतर्गत सभी सातों विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा विशेष कैम्प का किया गया आयोजन ।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:नामांकन में 2.59% की वृद्धि के साथ स्टेट लेवल पर मुजफ्फरपुर जिला बना नंबर वन।

rktvnews

झारखंड:चतरा विधान सभा क्षेत्र के लिए प्रतिनियुक्त सामान्य प्रेक्षक अमरुतेश कालिदास का हुआ चतरा आगमन।

rktvnews

Leave a Comment