RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम ने जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में दिए कई आवश्यक दिशा निदेश।

आरा /भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 सितंबर। सोमवार को जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में
जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी निर्वाचन निबंधन पदाधिकारियों को अभियान चलाकर प्राप्त सभी आवेदनों को समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही आगामी बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए उन्होंने विभिन्न कोषांगों के वरीय एवं नोडल पदाधिकारियों से अब तक की किए गए कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली एवं उन्हें ससमय सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी एवं डीपीएम जीविका को विशेष अभियान चलाकर मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत अधिकाधिक आवेदन प्राप्त करने का निर्देश दिया। बैठक में लंबित राशन कार्ड एवं जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों के वितरण की समीक्षा की गई तथा इसमें त्वरित प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इसी प्रकार डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत आयोजित विशेष शिविरों में प्राप्त आवेदनों के शीघ्र निष्पादन पर भी बल दिया गया।जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि विभिन्न सेवाओं के अंतर्गत प्राप्त सभी आवेदनों का त्वरित एवं समयबद्ध निष्पादन कर लाभार्थियों को सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों से मॉडल टोला निर्माण की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली तथा संबंधित विभागों के नोडल पदाधिकारियों को परस्पर समन्वय स्थापित कर टोलों में आवश्यक बुनियादी सुविधाएं (नल-जल, सड़क, पुल-पुलिया, विद्युत एवं राशन) की सतत निगरानी एवं उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया कि विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) का शीघ्र निष्पादन किया जाए। साथ ही, अंचलाधिकारी एवं राजस्व पदाधिकारियों को भूमिहीन परिवारों के बीच पर्चा वितरण एवं भूमि उपलब्धता की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अपर समाहर्ता को इन सभी बिंदुओं पर सतत अनुश्रवण (मॉनिटरिंग) सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक में उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह,जिला भू अर्जन पदाधिकारी,सिविल सर्जन, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, डीआरडीए निदेशक, सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता, अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

21 से 23 वर्ष की बहन-बेटियाँ भी लाड़ली बहना योजना में होंगी शामिल – शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी क्रिसमस की बधाई व शुभकामनायें।

rktvnews

सत्य ही ईश्वर है : जीयर स्वामी

rktvnews

गिरीडीह:गांडेय विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जनहितकारी पहल के तहत धनवंतरी होड़ोपैथी इको पार्क का शुभारंभ, लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण।

rktvnews

राष्ट्रपति ने केएलई कैंसर अस्पताल का उद्घाटन किया।

rktvnews

चतरा:आकांक्षी जिला/प्रखंड के विभिन्न सूचकांकों की प्रगति की उपायुक्त ने की विस्तृत समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment