RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

21 से 23 वर्ष की बहन-बेटियाँ भी लाड़ली बहना योजना में होंगी शामिल – शिवराज सिंह चौहान

भोपाल/ मध्यप्रदेश 22 जुलाई।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य शासन ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में 21 से 23 वर्ष आयु की बहन-बेटियों को भी शामिल करने का निर्णय लिया है। साथ ही योजना में वे बहनें भी शामिल होंगी, जिनके पास 5 एकड़ से कम जमीन है, लेकिन ट्रेक्टर होने से फोरव्हीलर के मापदंड की वजह से योजना में शामिल नहीं हो पाई है। इन बहनों को भी 1000 रूपए और बाद में राशि बढ़ने पर बढ़ी हुई राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री चौहान श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में 21 से 23 वर्ष आयु समूह की लाड़ली बहनों के साथ पौध-रोपण के बाद मीडिया के प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे।

मुख्यमंत्री 10 अगस्त को रीवा से लाड़ली बहनों के खातों में राशि अंतरित करेंगे

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि लाड़ली बहनों के खाते में राशि जारी करने के लिए प्रतिमाह की 10 तारीख तय है। अगले माह 10 अगस्त को रीवा से योजना की राशि प्रदेश के सभी गाँवों और वार्डों में रहने वाली लाड़ली बहनों के खाते में डाली जाएगी। इस बीच 21 से 23 साल तक की लाड़ली बहनों के रजिस्ट्रेशन का अभियान भी आरंभ हो जाएगा। बहन-बेटियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएँ, वे सुखी रहेंगी तो मेरा जीवन सार्थक हो जाएगा।

25 जुलाई से आंरभ होंगी 5 यात्राएँ

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में 25 जुलाई से 5 यात्राएँ आरंभ होंगी। यह सभी यात्राएँ अलग-अलग गाँव से गाँव की माटी और नदी का जल लेकर सागर पहुँचेगी। सागर में 12 अगस्त को भगवान संत रविदास जी के मंदिर निर्माण का शिलान्यास होगा।
मुख्यमंत्री चौहान ने 21 से 23 वर्ष आयु समूह की बहन-बेटियों को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में जोड़ने के प्रतीकस्वरूप बहनों के साथ पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री ने पीपल, बरगद, कदम्ब, करंज, महुआ, खिरनी, आम और नीम के पौधे रोपे। पौध-रोपण में सुधा राठौर, राधिका, शाहीन, आफरीन, कंचन, राधिका, तनु, गणेशी, आराध्या, नैन्सी और पूजा नायक शामिल हुईं। मुख्यमंत्री के साथ अंजना पेठिया ने पति संतोष पेठिया और पुत्र सर्वश्री अनुतोष एवं अन्वेष पेठिया सहित अपने जन्म-दिवस पर पौधे रोपे। पूर्व पार्षद महेश मकवाना ने भी अपने जन्म-दिवस पर परिजनों मंजू मकवाना, रिद्धि और किशोर मकवाना सहित पौधे लगाए। कमल बघेल, सुनंदा एवं अनाया बघेल ने भी पौधे लगाए।

Related posts

सीवान:जिला केन्द्रीय कन्हैया लाल पुस्तकालय मे 75वें गणतंन्त्र दिवस पर झंडोतोलन।

rktvnews

विभिन्न नवीन पद्धतियों के माध्यम से वैश्विक स्वास्थ्य प्रणाली में आयुर्वेद के योगदान की संभावना।

rktvnews

भोजपुर: बड़हरा विधानसभा प्रत्याशी सूर्यभान सिंह ने किया घर-घर जनसंपर्क।

rktvnews

भोजपुर: विधान परिषद उपचुनाव में सोनू राय की जीत पर राजद प्रदेश महासचिव ने दी बधाई।

rktvnews

मोतीहारी:कनीय अभियंता क्षेत्र में किसानों से संपर्क कर योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को प्रेरित करें : जिलाधिकारी

rktvnews

सीएसआईआर-राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला ने ‘सभी समय के लिए, सभी लोगों के लिए मापन’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन मापिकी-2025 का आयोजन किया।

rktvnews

Leave a Comment