RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:आकांक्षी जिला/प्रखंड के विभिन्न सूचकांकों की प्रगति की उपायुक्त ने की विस्तृत समीक्षा।

RKTV NEW/चतरा (झारखंड)04 अक्टूबर।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में आज आकांक्षी जिला/प्रखंड के विभिन्न सूचकांकों की प्रगति को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त कीर्तिश्री ने की। इस अवसर पर जिले के प्रमुख विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
बैठक में सर्वप्रथम नीति आयोग द्वारा निर्धारित विभिन्न सूचकांकों शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, बुनियादी अवसंरचना, कृषि, वित्तीय समावेशन एवं कौशल विकास आदि की बिंदुवार समीक्षा की गई। उपायुक्त ने उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्यों को गति प्रदान करें तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि विभागीय स्तर पर कार्यों में आने वाली बाधाओं एवं समस्याओं को त्वरित गति से हल करने के लिए आपसी समन्वय अनिवार्य है। सभी संबंधित विभाग अपनी उपलब्धियों का अद्यतन डेटा समय-समय पर संबंधित पोर्टल पर अपलोड कराएं ताकि राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर जिले की स्थिति उत्कृष्ट बनी रहे।
बैठक में विशेष रूप से आकांक्षी प्रखंड मयूरहंड के सूचकांकों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा कि मयूरहंड प्रखंड के प्रदर्शन को और बेहतर बनाने के लिए विभागीय अधिकारियों को समन्वित प्रयास करने होंगे। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि स्थानीय स्तर पर योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से ही जिले के समग्र विकास को गति मिलेगी।
बैठक में कार्यान्वयन के दौरान आने वाली चुनौतियों व बाधाओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे संबंधित योजनाओं के लाभुकों को समयबद्ध लाभ उपलब्ध कराएं और प्रगति की नियमित समीक्षा करते रहें। उपायुक्त ने उपस्थित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि सभी विभाग प्रमुख अपने अधीनस्थ कर्मियों के साथ नियमित बैठक कर कार्यों की प्रगति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से ही जिले का समग्र विकास संभव है।
बैठक में जिला शिक्षा अधीक्षक रामजी कुमार, जिला योजना पदाधिकारी शिशिर पंडित, जिला अग्रणी प्रबंधक, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के डीपीएम गौरव जायसवाल, पीरामल फाउंडेशन से शअक्षय सिंह, रूम टू रीड संस्थान से उत्सव आनंद सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर : जवइनिया के बाढ़ व कटाव पीड़ितों से मिले सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव

rktvnews

भोजपुर: निर्माण कार्यों में आने वाली कठिनाइयों का त्वरित करें समाधान: डीएम

rktvnews

आजमगढ़:धारावाहिकों के जाने माने लेखक के पिता प्रेमचंद पांडेय की पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ पहुंचे।

rktvnews

बिहार:केंद्रीय बजट सकारात्मक एवं स्वागत योग्य है :मुख्यमंत्री

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त की जनसुनवाई में उमड़ा जनसमस्याओं का सैलाब।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री के मुख्य आतिथ्य में हुआ उत्तराखंड श्री अन्न महोत्सव का समापन

rktvnews

Leave a Comment