
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 8 सितम्बर। भोजपुर जिला के बिहिया प्रखंड मे पदस्थापित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने शाहपुर प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का प्रभार ग्रहण किया। प्रभार ग्रहण करने के बाद बीईओ मनोज कुमार ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करना मेरी प्राथमिकता होगी। इस अवसर पर कन्या मध्य विद्यालय, शाहपुर के प्रधानाध्यापक राजेंद्र कुमार ओझा, हरि नारायण प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक विष्णु शंकर सिंह, मध्य विद्यालय, शाहपुर के प्रधानाध्यापक प्रभाशंकर सिंह तथा इंदिरा आवास प्राथमिक विद्यालय, बिलौटी के वरीय शिक्षक विनय कुमार केशरी द्वारा फूल, माला एवं अंग वस्त्र से बीईओ मनोज कुमार का स्वागत किया गया। इस अवसर पर छठू प्रसाद, मनन ओझा, रजनीश चौबे, मनोज कुमार, राकेश मिश्रा, सुशील विक्रांत, सुनील तिवारी आदि शिक्षक उपस्थित थे। इंदिरा आवास प्राथमिक विद्यालय, बिलौटी मे भी विनय कुमार केशरी के नेतृत्व में शिक्षकों एवं बच्चों ने बीईओ मनोज कुमार का भव्य स्वागत किया।
