RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जल-जीवन-हरियाली अभियान की समीक्षात्मक संपन्न।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 जुलाई। सोमवार को उप विकास आयुक्त के निर्देशानुसार जल-जीवन-हरियाली अभियान की समीक्षा बैठक की गई ।इस बैठक में निर्देशक डीआरडीए ,निर्देशक एन ई पी,प्रभारी पदाधिकारी विकास शाखा ,जिला सूचना सम्पर्क पदाधिकारी भोजपुर,कृषि पदाधिकारी भोजपुर ,जिला परियोजना पदाधिकार जिला गंगा समिति भोजपुर,नोडल जल जीवन हरियाली ,यंग प्रोफेशनल जल जीवन हरियाली अभियान और अन्य विभागों के अधिकारी और पदाधिकारी उपस्थित रहे । इस बैठक में मुख्य रूप से जल-जीवन-हरियाली अभियान अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025- 26 का विभागवार लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि एवं शेष योजनाओं से संबंधित समीक्षा किया गया ।जल शक्ति अभियान: कैच द रेन (जल संचय जान भागीदारी 2.0) JSA : CTR (JSJB 2.0) के पोर्टल पर जल-जीवन-हरियाली अभियान अंतर्गत किये गए अवयव वार जल संचयन संरचनाओं के कार्यों की दैनिक प्रविष्टि (1 अप्रैल से 31 मई 2026) तक किए जाना है
जल-जीवन-हरियाली अभियान के अंतर्गत निर्मित सभी संरचनाएं सुनियोजित, एकीकृत होनी चाहिए तथा उनकी उपयोगिता ज़मीन पर स्पष्ट रूप से दिखाई देनी चाहिए इसके लिए प्रयास यह सुनिश्चित करने चाहिए कि क्षेत्र स्तर पर ठोस और टिकाऊ प्रभाव हो।प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को संबंधित विभाग द्वारा जल-जीवन-हरियाली दिवस का आयोजन जिला/प्रखंड/पंचायत स्तर पर व्यापक पहुंच और दृश्यता के साथ किया जाना चाहिए।सूचना एवं जन संपर्क विभाग के द्वारा सूचना दी गई है कि उनके विभाग द्वारा जल जीवन-हरियाली अभियान के अवयव, कार्यों एवं उपलब्धि पर वीडियो फिल्म बनाई जा रही है, जिसके लिए ज़िलों द्वारा किए गए अच्छे कार्यों का वीडियो सूट की जायेगी। अपने जिला में अभियान के अच्छे कार्यों का विवरण एवं उनका साइट सलेक्ट कर JJH Bhojpur Whatsapp ग्रुप में अगले 3 दिनों के अंदर सभी संबंधित विभाग शेयर करेंगे। प्रिंट और सोशल मीडिया के माध्यम से JJHM गतिविधियों का नियमित प्रचार सुनिश्चित करेंगे ।

Related posts

अप्रासंगिक होती प्रतियोगी परीक्षाएं और ढहती शिक्षा प्रणाली!

rktvnews

वैशाली महोत्सव–2026 का भव्य शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों का किया गया स्वागत।

rktvnews

अहमदाबाद:अदाणी इंटरनेशनल स्कूल में IRIS नेशनल फेयर का आयोजन, भारत की उभरती स्टेम प्रतिभाओं को मिला राष्ट्रीय मंच।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महाराष्ट्र में दस्ताना फैक्ट्री में अगलगी मे बिहार के चार मजदूरों की मौत पर व्यक्त की गहरी संवेदना।

rktvnews

आरा नगर निगम है नरक निगम: क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

भोजपुर: आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने डीआरएम से की मुलाकात,रेलवे संबंधी विभिन्न मांगों का दिया ज्ञापन।

rktvnews

Leave a Comment