
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 20 सितम्बर। पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड क्षेत्र के बाढ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं एसडीआरएफ टीम के साथ मोटरबोट से चन्दा केवटिया से गौरा तथा बहोरनपुर मे बाढ की स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने शाहपुर प्रखंड परिसर मे अधिकारियों, प्रतिनिधियों, नेताओं तथा कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षात्मक बैठक की। पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों, नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की बातों और सलाह से अवगत हुए।

उन्होंने लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने बाढ प्रभावित क्षेत्र मे पौलिथीन शीट वितरित करने, आवश्यक दवाओं के साथ मेडिकल टीम भेजने सहित अन्य संसाधनों को उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने पत्रकारों से कहा कि राहत वितरण मे पूरी तरह पारदर्शिता बरती जायेगी
जो सूचना पटल पर दिखेगा। राहत सामग्री का वितरण सरकारी एजेंसी द्वारा किया जायेगा। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह, सीओ शम्मा परवीन, आरओ रशिम सागर, प्रखंड पंचायत पदाधिकारी राजेश प्रसाद, जदयू नेता जिला पार्षद पंडित गंगाधर पांडे, पूर्व जिला पार्षद नरेंद्र तिवारी, राकेश ओझा, अंकित पांडे, पंकज तिवारी, बंटी पांडे, प्रदीप साह सहित कई नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
