RK TV News
खबरें
Breaking News

औरंगाबाद:एलपीजी गैस को लेकर घबराने की जरूरत नहीं – पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित।

RKTV NEWS/औरंगाबाद (बिहार)12 मार्च।आज मिहिर कुमार सिंह विकास आयुक्त, बिहार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में अभिलाषा शर्मा, जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान यह स्पष्ट किया गया कि राज्य में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है और आम उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर उपलब्ध है। सभी जिलों को निर्देश दिया गया कि एक व्यक्ति के नाम पर एक से अधिक सिलेंडर की आपूर्ति न की जाए, ताकि प्रत्येक जरूरतमंद उपभोक्ता को गैस की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।

महत्वपूर्ण निर्देश

• व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में केवल ब्लू (वाणिज्यिक) सिलेंडर का ही उपयोग किया जाए।

• यदि किसी प्रतिष्ठान में घरेलू लाल सिलेंडर का उपयोग पाया जाता है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

• डीजल एवं पेट्रोल की आपूर्ति भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।

• कृत्रिम कमी (Artificial Scarcity) की स्थिति से बचने तथा अफवाहों को रोकने के लिए लोगों को सही जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही कालाबाजारी एवं जमाखोरी पर सख्ती से रोक लगाने तथा गैस एजेंसियों पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यकतानुसार दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
कुछ स्थानों पर ओटीपी प्राप्त नहीं होने के कारण गैस सिलेंडर लेने में हो रही परेशानी के संबंध में भी चर्चा की गई, जिसके समाधान के लिए उच्चस्तरीय स्तर पर विचार किया जा रहा है।

जिला प्रशासन, औरंगाबाद की अपील

आम नागरिक किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना या अफवाहों पर ध्यान न दें। जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित है। आवश्यकता के अनुसार ही गैस सिलेंडर की बुकिंग करें और प्रशासन का सहयोग करें।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 10 सितंबर 24

rktvnews

अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस आज, समग्र स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है नृत्य।

rktvnews

सुविधाओं और सेवाओं की गुणवत्‍ता के आधार पर वि‍शिष्‍ट पर्यटन केंद्रों की रेटिंग के लिए एक रूपरेखा तय की जाएगी: केंद्रीय वित्त मंत्री

rktvnews

अल्पवर्षा से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे :मुख्यमंत्री चौहान

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने जमशेदपुर के जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के प्लेटिनम जुबली समारोह को सम्बोधित किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:नाम निर्देशन-पत्रों की हुई संवीक्षा, 107 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र विधिमान्य पाए गए।

rktvnews

Leave a Comment