RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर : शाहपुर मे भाकपा (माले) का मांगों के समर्थन मे धरना व प्रदर्शन।

शाहपुर प्रखंड परिसर मे धरना व प्रदर्शन करते भाकपा (माले) के नेता और कार्यकर्ता

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 8 सितम्बर। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड परिसर मे भाकपा (माले) द्वारा पाॅच सूत्री मांगों के समर्थन मे धरना व प्रदर्शन का आयोजन किया गया। धरना के बाद धरनार्थियों ने शाहपुर सीओ रश्मि सागर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन मे जवइनिया के विस्थापित लोगों को पुनर्वास की गारंटी देने, विस्थापितों की सूची मे वंचित लोगों का नाम जोङने, बाढ आपदा सूची में वंचित लोगों का नाम जोङने, बटाईदार किसानों को भी फसल क्षति मुआवजा देने, जवइनिया के विस्थापितों की सूची को सार्वजनिक करने सहित अन्य मांग शामिल है। धरनार्थियों ने विरोध मे नारे भी लगाये। धरना तथा प्रदर्शन मे भाकपा (माले) के प्रखंड सचिव हरेन्द्र सिंह, नगर सचिव बैजू कुशवाहा, केन्द्रीय कमिटी सदस्य राजू यादव, सुरेन्द्र पासवान, अशोक गोंड, रविन्द्र चौधरी, विद्यावती देवी, जेएनयू छात्र नेता उतम जी, झखर चौधरी, विमल जी, संजय जी, रवि जी, वेदांती देवी सहित कई अन्य नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।

Related posts

सारण:सोनपुर अंचल के बाकरपुर एवं भरपुरा में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में किसानों का किया जा रहा है फार्मर रजिस्ट्री।

rktvnews

भोजपुर:तरारी में राजग की जीत पर शहर से गांव तक जश्न का माहौल:अजय विश्वास भटट

rktvnews

बिजली की करेंट से विवाहिता पूजा यादव की मौत।शोक प्रकट करने पहुंचे जाप नेता रघुपति यादव।

rktvnews

भोपाल के मास्टर प्लान 2047 के परिप्रेक्ष्य में साहित्य, कला संस्कृति संबद्ध संस्थाओं की बैठक।

rktvnews

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2024 में कोल इंडिया लिमिटेड के स्टॉल का उद्घाटन किया।

rktvnews

जामिया मिलिया इस्लामिया ने 105वां स्थापना दिवस और तालीमी मेला भव्य समापन समारोह के साथ मनाया, दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना रहे मुख्य अतिथि।

rktvnews

Leave a Comment