
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)26 मई। कल 27 मई 2023 दिन शनिवार को भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा गंगा किनारे गाँवो मे आर्सेनिक युक्त पानी और जिले मे घट रहे भू-जल स्तर के लिए एक दिवसीय धरना का आयोजन स्थानीय समाहरणालय के पास आयोजित किया जायेगा।इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए भाजपा भोजपुर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने बताया की उक्त धरना मे बिहार सरकार के पूर्व खनन मंत्री श्री जनक राम जी सहित विधायकगण,प्रदेश नेतागण शामिल होंगे।

