RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

ऊर्जा पारगमन के लिए कई क्षेत्रों में नवाचार की आवश्यकता है : विद्युत मंत्री श्री आर.के. सिंह

RKTV NEWS/26 मई।14वीं स्वच्छ ऊर्जा मंत्रिस्तरीय और 8वीं मिशन नवाचार बैठक (सीईएम14/एमआई-8) 19 से 22 जुलाई, 2023 के दौरान गोवा में आयोजित की जाएगी। जी-20 ऊर्जा पारगमन मंत्रिस्तरीय बैठक से इतर सीईएम-14/एमआई-8 का विषय है – ‘स्वच्छ ऊर्जा को एक साथ आगे बढ़ाना’। इस वर्ष की स्वच्छ ऊर्जा मंत्रिस्तरीय (सीईएम) और मिशन इनोवेशन (एमआई) बैठकें सरकारों, अंतर्राष्ट्रीय संगठनों, निजी क्षेत्र, शिक्षाविदों, इनोवेटर्स, नागरिक समाज, शुरुआती कैरियर शोधकर्ताओं और नीति निर्माताओं को चार दिवसीय कार्यक्रम में एक मंच पर लाएंगी। इनमें उच्चस्तर पर मंत्रिस्तरीय संवाद, वैश्विक पहल लॉन्च, पुरस्कार घोषणाएं, मंत्री-सीईओ गोलमेज और स्वच्छ ऊर्जा पारगमन के विभिन्न विषयों से जुड़े कई अन्य आयोजनों की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है। सीईएम 14/एमआई 8 में भारत और पूरे विश्‍व से स्वच्छ ऊर्जा में अत्याधुनिक प्रगति का प्रदर्शन करने वाली एक सार्वजनिक-फेसिंग प्रौद्योगिकी का भी प्रदर्शन किया जाएगा। मंत्रिस्तरीय पूर्ण बैठक का आयोजन 21 जुलाई, 2023 को किया जाएगा, जबकि जी-20 ऊर्जा पारगमण मंत्रिस्तरीय बैठक इसके बाद 22 जुलाई को आयोजित की जाएगी।
“स्वच्छ ऊर्जा को एक साथ आगे बढ़ाना” विषय के अंतर्गत, उच्चस्तरीय गोलमेज, साइड-इवेंट और प्रौद्योगिकी के प्रदर्शन से हितधारक को नीतियों और कार्यक्रमों के विकास को प्रोत्साहित करके स्वच्छ ऊर्जा की स्थिति में तेजी लाने में सक्षम होंगे, जो विश्व में स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकी और समाधानों को आगे बढ़ाएंगे।
कल नई दिल्ली में विद्युत मंत्रालय में आयोजित एक कार्यक्रम में केन्द्रीय विद्युत और नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह और केन्द्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ जितेन्द्र सिंह ने मिलकर 14वीं स्वच्छ ऊर्जा मंत्रिस्तरीय और आठवीं मिशन नवाचार बैठकों के लिए वेबसाइट और लोगो जारी किये। इस वेबसाइट https://www.cem-mi-india.org/ पर प्रतिनिधि पंजीकरण, कार्यक्रम अवलोकन, वक्ताओं के विवरण, प्रतिभागी और सदस्य पोर्टल और अन्य जानकारी उपलब्ध है।
पिछली मंत्रिस्तरीय परंपरा का अनुपालन करते हुए इस उच्चस्तरीय कार्यक्रम के लिए एक विशिष्ट पहचान का सृजन करने के लिए सीईएम 14/एमएल-8 के मेजबान के रूप में भारत सरकार द्वारा एक अलग लोगो भी डिजाइन किया गया है

Related posts

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री ने तुलसी मानस प्रतिष्ठान के श्री सिद्ध रघुनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की!आज का दिन नए सांस्कृतिक अनुष्ठान का दिन है:मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने तत्परता से घटना को अंजाम देने से पहले बरामद किए देशी रायफल और कारतूस!अभियुक्त भागने में सफल

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:सीडी रेशियो 83 प्रतिशत से ऊपर, लक्ष्य प्राप्ति के लिए बैंकर्स को जिला पदाधिकारी का सख्त निर्देश।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह के समापन समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

पटना : उदीयमान भास्कर को अर्घ्य अर्पण के साथ चैती छठ संपन्न।

rktvnews

मध्यप्रदेश:शाजापुर जिले के किसान देवेंद्र परमार का राष्ट्रीय गोपाल-रत्न पुरस्कार – 2024 के लिए चयन।

rktvnews

Leave a Comment