RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

केंद्र ने खुला बाजार बिक्री योजना (घरेलू) के दौरान 2316 बोलीदाताओं को 2.85 एलएमटी गेहूं और 5180 मीट्रिक टन चावल बेचा।

नई दिल्ली/09 नवंबर।चावल, गेहूं और आटा के खुदरा मूल्य को नियंत्रित करने के लिए बाजार हस्तक्षेप प्रक्रिया में सरकार की पहल के तहत गेहूं और चावल की साप्ताहिक ई-नीलामी की जाती है। 20वीं ई-नीलामी 08.11.2023 को की गई, जिसमें खुला बाजार बिक्री योजना (घरेलू) के तहत 3 लाख मिट्रिक टन गेहूं और 2.25 लाख मिट्रिक टन चावल की पेशकश की गई थी और 2316 बोलीदाताओं को 5180 मीट्रिक टन चावल के साथ 2.85 एलएमटी गेहूं बेचा गया।
पैन इंडिया में 2150 रुपये प्रति क्विंटल के आरक्षित मूल्य की तुलना में फेयर एवरेज क्वालिटी गेहूं के लिए भारित औसत बिक्री मूल्य 2327.04 रुपये प्रति क्विंटल था, जबकि यूआरएस गेहूं का भारित औसत बिक्री मूल्य 2125 रुपये प्रति क्विंटल के आरक्षित मूल्य के मुकाबले 2243.74 रुपये प्रति क्विंटल था। इसके अतिरिक्‍त आवंटित गेहूं को आटे के लिए और भारत आटा ब्रांड के अंतर्गत जनता को बिक्री के लिए 27.50 रुपए प्रति किलोग्राम की दर पर बेचने के लिए 25 लाख मीट्रिक टन गेहूं आवंटित किया गया। इसकी बिक्री ओएमएसएस (डी) के अंतर्गत अर्ध-सरकारी और सहकारी संगठनों जैसे केन्द्रीय भंडार/एनसीसीएफ/नेफेड द्वारा 07.11.23 तक की गई। ये 3 सहकारी समितियां 6051 मीट्रिक टन गेहूं उठा चुकी हैं ताकि इसे आटा में बदला जा सके। व्यापारियों को ओएमएसएस (डी) के तहत गेहूं की बिक्री के दायरे से बाहर रखा गया है और स्टॉक की जमाखोरी से बचने के लिए 07-11-23 तक देश भर में 1851 औचक निरीक्षण किए गए हैं।

Related posts

चतरा:राज्यस्तरीय कार्यक्रम के तहत चतरा के 17 लाभुकों को मिला ड्राइविंग लाइसेंस।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक संपन्न, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:महिला कॉलेज में छात्राओं द्वारा हिंसक घटना को लेकर कालेज परिवार ने किया विरोध प्रदर्शन ,कीकड़े कारवाई की मांग!हिंसक घटना के विरोध में एफआईआर दर्ज कराई गई:प्राचार्या प्रो मीना कुमारी

rktvnews

भोपाल:इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में “माह का प्रादर्श” श्रृंखला के अंतर्गत पारंपरिक पीतल के “खाना डिब्बा” का उद्घाटन।

rktvnews

राजस्थान:राज्य में 19 अप्रैल 2024 से 1 जून 2024 तक लगा एग्जिट पोल पर पूर्ण प्रतिबंध।

rktvnews

राजस्थान:मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आईसीजेएस की राज्य स्तरीय समिति की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment