RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:राष्ट्र के लिए अपने शौर्य और पराक्रम का बलिदान देने वाले शहीद सदैव नमनीय : सीओ पुनीत श्रीवास्तव

आरा/भोजपुर(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 जुलाई। शनिवार को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर 5 बिहार बटालियन एनसीसी, आरा द्वारा शहीद स्मारक पर एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पुनीत श्रीवास्तव ने शहीदों को नमन करते हुए उनके अद्वितीय बलिदान को याद किया।
इन्होंने कहा की शहीद कभी मरते नहीं बल्कि राष्ट्र के लिए जीवन न्योछावर करने वाले सैनिक सदा याद किए जाते हैं,सदा अमर रहते हैं।अपने शौर्य और पराक्रम का बलिदान करने वाले शहीद सूर्य चंद्र की तरह अमर और अमिट है,सदियों सदियों तक नमनीय है।उन्होंने उपस्थित कैडेट्स को देश के लिए समर्पित रहने और राष्ट्रसेवा की भावना को जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया।
विभिन्न संस्थानों से आए एनसीसी कैडेट्स ने कार्यक्रम में शहीदों के सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम में 5 बिहार बटालियन के सूबेदार मेजर राकेश प्रसाद, सूबेदार मंजीत सिंह, वरिष्ठ जी सीआई बिमला कुमारी, बीएचएम रणविजय सिंह, हवलदार प्रशांत कुमार सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में महाराजा कॉलेज के सीटीओ डॉ. चंदन कुमार के नेतृत्व में कैडेट लकी गुप्ता, कैडेट दिव्या तथा अन्य कई कैडेट्स ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस अवसर पर राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत माहौल में सभी ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए और देशभक्ति की भावना को और अधिक दृढ़ किया।

Related posts

केवी दानापुर कैंट में प्राचार्य की नियुक्ति असंवैधानिक : बिहार राज्य पूर्व नौसैनिक संघ अध्यक्ष पूर्व लेफ़्टिनेंट जेके सिन्हा

rktvnews

मतदाता सूची में शामिल मतदाता, मतदान करने के लिए ईपीआईसी के अलावा 12 वैकल्पिक फोटो पहचान पत्रों में से किसी भी एक को प्रस्तुत कर सकते हैं।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रतन टाटा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

भोजपुर:अधिवक्ताओंं के हितों की रक्षा होगी मेरी प्राथमिकता:वरीय अधिवक्ता गुंजय कुमार

rktvnews

उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में जिला प्रारंभिक शिक्षा समिति की बैठक संपन्न! कुल 273 विद्यालयों के 495 शिक्षकों के पद को सर्वसम्मति से किया गया प्रत्यार्पित।

rktvnews

भोजपुर:अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस पर छात्राओं की हुई नृत्य प्रस्तुति एवं परिचर्चा।

rktvnews

Leave a Comment