RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर: डीटीओ के नेतृत्व में विद्यालयों में संचालित बसों का चलाया गया जांच अभियान।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)01 सितंबर।उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार आज जिला परिवहन पदाधिकारी, देवघर के नेतृत्व में विद्यालयों में संचालित बसों का जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान डिवाईन पब्लिक स्कूल एवं डेल्ही पब्लिक स्कूल में संचालित 10 बसों का जांच किया गया, जिसमें बिना परमिट, बिना फिटनेस, बिना इंश्योरेंस, बिना प्रदूषण, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना टैक्स, बिना जालीदार खिड़की, साइड लाइट प्रॉब्लम, डीपर की जांच, बस में फर्स्ट ऐड किट, प्रेशर हॉर्न आदि के मामलों में त्रुटि पाए गए 08 वाहनों पर कुल 90,850 रुपया का जुर्माना लगाया गया एवं राशि जमा करायी गयी। साथ ही विद्यालय संचालकों को निर्देशित किया गया कि वाहन सम्बन्धी जो भी कागजात अपूर्ण हैं, उन कागजातों को समय पर पूर्ण करेंगे एवं मोटर वाहन अधिनियम तथा सड़क सुरक्षा एवं सीबीएसई गाइडलाईन का अनुपालन करते हुए वाहन का परिचालन करेंगे। जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि आने वाले समय में पुनः जांच अभियान लगातार चलाया जाएगा एवं जांच के दौरान मोटर वाहन अधिनियम का अनुपालन में कमी पाए जाने वाले दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जांच अभियान में प्रशिक्षु मोटर यान निरीक्षक श्री अमित कुमार झा एवं सड़क सुरक्षा प्रबंधक शिव कुमार राय मौजूद थे।

Related posts

पटना:देश की प्रमुख औद्योगिक समूहों के साथ MoU, बिहार में 51,600 करोड़ रुपये का होगा निवेश।

rktvnews

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने उ०प्र० राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष द्वय और सदस्यगण के साथ बैठक की।

rktvnews

महिलाओं का यौन उत्पीड़न निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष के प्रभावी कार्यान्वयन हेतु प्रमंडल स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का किया गया आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिबू सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने पूरा किया एस्सार की ऑपरेशनल महान-सिपत ट्रांसमिशन संपत्तियों का अधिग्रहण।

rktvnews

Leave a Comment