RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

जयपुर की राजकीय विद्यालयों की बालिकाओं ने राष्ट्रपति एवं मुख्यमंत्री को बांधा रक्षासूत्र।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)14 अगस्त। रक्षाबंधन के अवसर पर जयपुर की राजकीय विद्यालयों की छात्राओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को रक्षासूत्र बांधा। बगरू के ग्राम पंवालिया स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की चार छात्राओं को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राखी बांधने अवसर मिला। इस दौरान नोडल प्रिंसिपल पूजा झांझड़िया भी बालिकाओं के साथ मौजूद रहीं। राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राजस्थान सहित देश के 17 राज्यों की चयनित बालिकाओं ने भाग लिया। सांगानेर ब्लॉक की छात्राओं ने राष्ट्रपति को रक्षा सूत्र बांधा और उनकी दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की मंगलकामना की।
वहीं, मुख्यमंत्री आवास में आयोजित रक्षा सम्मान समारोह में पीएम श्री राजकीय आदर्श बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, गणगौरी बाजार, महात्मा गांधी राजकीय विधालय जड़िया कॉलोनी राजभवन, शहीद लेफ्टिनेंट अभय पारीक राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गांधीनगर, महाराजा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, छोटी चौपड़ की 231 छात्राओं और 8 शिक्षिकाओं ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को रक्षा सूत्र बांधा।

Related posts

भोजपुर:अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर आरसेटी में योग का अभ्यास कर योग दिवस मनाया गया।

rktvnews

रायपुर : मोबाइल में मैसेज की बजी घंटी,पूरी हुई मोदी की गारंटी।

rktvnews

भोजपुर: सम्राट अशोक महान के नाम का न करें अपमान,उचित स्थान पर हो उनके नाम से भवन निर्माण: चक्रवर्ती सम्राट अशोक जन्मोत्सव समिति

rktvnews

भारतीय विदेश व्‍यापार संस्‍थान ने टाइम्स बी-स्कूल रैंकिंग 2026 में पहला स्थान प्राप्‍त किया।

rktvnews

दुमका: चौकीदार भर्ती परीक्षा को ले उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में परीक्षा केंद्रों में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक संपन्न।

rktvnews

कृषि वानिकी योजना अंतर्गत किसानों को आवेदन देने की अंतिम तिथि 31अगस्त 23 तक निर्धारित।

rktvnews

Leave a Comment