RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: 53 छात्र- छात्राओं का NCC में चयन।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)01 सितंबर।एम.वी कॉलेज, बक्सर में आज 53 छात्र-छात्राओं का चयन राष्ट्रीय कैडेट कोर (एन.सी.सी) के लिये किया गया। यह चयन प्रक्रिया सुबेदार मेजर दुबराज साहु की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। चयन के दौरान छात्र-छात्राओं को पहले शारीरिक और मेडिकल परीक्षा से गुजरना पड़ा। इन दोनों परीक्षाओं में सफल होने वाले छात्र-छात्राओं की लिखित परीक्षा ली गई। चयनित छात्रों के चेहरों पर उल्लास और उमंग की झलक साफ देखने को मिली। मौके पर मौजूद शिक्षक और अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में छात्रों को सम्बोधित करते हुये डॉ. योगऋषि राजपूत ने कहा कि एन.सी. सी अनुशासन और एकता का पाठ पढ़ाता है। चयन प्रक्रिया में सूबेदार महेश प्रसाद और हवलदार हरि बहादूर अधिकारी थापा की महत्वपूर्ण भूमिका रही, इसके अलावा पूर्व एन.सी.सी कैडेटों ने अपनी सेवाएँ देकर चयन प्रक्रिया को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Related posts

चीता परियोजना पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीव संरक्षण के प्रति प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता के अनुरूप है : श्री भूपेंद्र यादव।

rktvnews

हनुमानगढ़:श्रीगंगानगर सांसद की अध्यक्षता में हुई जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक।

rktvnews

सारण:कालाजार उन्मूलन को लेकर जेनेवा स्विट्जरलैंड की टीम ने सारण में किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:स्वीप अंतर्गत महाराजा कॉलेज के भूगोल विभाग में आयोजित हुआ मतदाता जागरूकता अभियान।

rktvnews

‘प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई)’ के सफल कार्यान्वयन के नौ साल पूरे हो गए हैं ।

rktvnews

भोजपुर :लोककलाकारों के सुर पारंपरिक वाद्य और भोजपुरी कला से सजेगा भिखारी ठाकुर मंच।

rktvnews

Leave a Comment