बक्सर/बिहार 09 नवंबर।आज जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम 2015 के तहत विभिन्न अपीलाथिर्यो द्वारा अपील वाद की सुनवाई समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में की गई। कुल 22 मामलों की सुनवाई की गई जिसमें से 20 लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम से संबंधित एवं 02 सेवा शिकायत अपील से संबंधित की सुनवाई कार्यालय कक्ष में एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े पदाधिकारियों के साथ की गई। जिसमें से 06 लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम से संबंधित मामलों का निष्पादन किया गया।
सुनवाई के क्रम में स्थापना उप समाहर्ता बक्सर, विशेष कार्य पदाधिकारी बक्सर, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल बक्सर, सहायक अभियंता विद्युत प्रमंडल कोरान सराय, सहायक अभियंता विद्युत प्रमंडल बक्सर एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रखंड विकास पदाधिकारी सिमरी एवं संबंधित अंचलाधिकारी उपस्थित थे।


previous post
