RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:बच्चों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और सृजन क्षमता को विकसित करना इस साइंस एजिबिशन का उद्देश्य : उपायुक्त

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)01 सितंबर।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा रामकृष्ण विवेकानंद विद्यामंदिर विद्यालय के साईंस एग्जीबिशन (विज्ञान प्रदर्शनी) में शामिल हुए। प्रदर्शनी में देवघर जिला के सरकारी व निजी विद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया और विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों जैसे पर्यावरण संरक्षण, सौर ऊर्जा, जल संरक्षण, रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्वास्थ्य एवं तकनीक पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किया। छात्रों ने अपने मॉडल्स को स्वयं तैयार किया और उनके कार्य-प्रणाली को समझाने के लिए प्रस्तुति भी प्रदान की गई।
साइंस एग्जीबिशन के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि “इस तरह की गतिविधियाँ छात्रों में रचनात्मकता, तार्किक सोच और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देती हैं।” आगे उन्होंने ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से छात्रों में वैज्ञानिक जिज्ञासा, रचनात्मकता, और समस्या-समाधान कौशल को बढ़ावा देती है, जिससे वे अमूर्त विचारों को मूर्त रूप से समझ पाते हैं और सीखे गए ज्ञान को व्यावहारिक रूप से लागू करते हैं। यह प्रदर्शनी संचार, टीम वर्क और आत्मविश्वास जैसे महत्वपूर्ण कौशल विकसित करने का एक मंच प्रदान करती है, साथ ही समुदाय के बीच विज्ञान के प्रति रुचि और अन्वेषण की संस्कृति को बढ़ावा देती है।
कार्यक्रम के अंत में उपायुक्त द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालय के छात्रों प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

Related posts

देवघर:उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार राजस्व से संबंधित विभिन्न मामलों की समीक्षा बैठक का आयोजन।

rktvnews

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार मंत्री मो0 जमा खान द्वारा सम्बल योजनान्तर्गत पात्रता को चालित ट्राईसाईकिल का निःशुल्क वितरण।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने एलएनजेपी अस्पताल का दौरा किया, विस्फोट पीड़ितों से मुलाकात की।

rktvnews

भोजपुर:जनसंपर्क पर निकले राजद प्रत्याशी रामबाबू सिंह।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:नोडल पदाधिकारियों की ऑनलाइन परीक्षा संपन्न ,जवाबदेही, पारदर्शिता और गुणवत्ता पर विशेष जोर।

rktvnews

Leave a Comment