RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

तेलंगाना के किसानों को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी बड़ी सौगात।

केंद्र द्वारा तेलंगाना में 894 करोड़ रुपये की एमएसपी पर खरीद को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी मंजूरी।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 11 मार्च।किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए केंद्र सरकार ने एक और बड़ा निर्णय लिया है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तेलंगाना सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत रबी 2026 सीजन के लिए कुल 1,25,855 मीट्रिक टन फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर की जाएगी।
यह खरीद मूल्य समर्थन योजना (PSS) के तहत की जाएगी, जिसमें 29,860 मीट्रिक टन चना, 37,020 मीट्रिक टन उड़द, 55,285 मीट्रिक टन मूंगफली और 3,690 मीट्रिक टन सूरजमुखी की खरीद शामिल है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह द्वारा दी गई इन स्वीकृतियों का कुल मूल्य 894 करोड़ रुपये से अधिक होगा।
श्री चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार का उद्देश्य किसानों को उनकी मेहनत का पूरा मूल्य दिलाना और उन्हें बाजार के उतार-चढ़ाव से सुरक्षा प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि यह स्वीकृति न केवल तेलंगाना के किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करेगी, बल्कि दलहन और तिलहन फसलों के उत्पादन को भी नई गति देगी। हमारा लक्ष्य है कि देश के हर किसान को उसकी मेहनत का पूरा सम्मान और मूल्य मिले।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। उनका कहना है कि यह निर्णय किसानों को मजबूरी में औने-पौने दामों पर बिक्री से राहत और आर्थिक सुरक्षा दोनों प्रदान करेगा।
इस कदम से तेलंगाना में चना, उड़द, मूंगफली और सूरजमुखी के उत्पादकों को सीधा लाभ मिलेगा तथा राज्य के कृषि क्षेत्र में स्थायित्व, सुरक्षा और समृद्धि को नई दिशा मिलेगी।

Related posts

दरभंगा डीएम ने की राजनीतिक दलों के साथ बैठक!विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर के पंचायत समिति सदस्य की सदस्यता रद्द।

rktvnews

जुहू(महाराष्ट्र) में 10 मार्च को आयोजित होगा महिलाओं का सम्मान समारोह।

rktvnews

भोजपुर:आम जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह विफल है “बजट” : राजद प्रवक्ता आलोक रंजन

rktvnews

बक्सर: NCC कैडेट्सो को सी सर्टिफिकेट परीक्षा को ले दिया गया मार्गदर्शन।

rktvnews

भोजपुरी विकास मंडल ,सीवान के तत्वावधान मे भोजपुरी के शेक्सपीयर भिखारी ठाकूर की 136 वीं जयंती मनायी गई।

rktvnews

Leave a Comment