RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:आगामी नगर निकाय निर्वाचन 2026 को लेकर समाहरणालय सभागार में कोषांगों की समीक्षा बैठक।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)22 जनवरी। बुधवार को समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान की अध्यक्षता में आगामी नगर निकाय निर्वाचन–2026 की तैयारी को लेकर गठित विभिन्न कोषांगों के नोडल पदाधिकारी, सहायक नोडल पदाधिकारी एवं निर्वाची पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने एक-एक कर सभी कोषांगों के दायित्वों एवं कार्यों की विस्तृत समीक्षा की तथा निर्वाचन कार्य को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं ससमय संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने कोषांग में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों को समय रहते प्रशिक्षण प्रदान करें तथा आवश्यक मानव संसाधन (मैनपावर) का समुचित आकलन कर लें।
उप विकास आयुक्त ने मतपेटिकाओं की रंगाई-पुताई एवं निर्वाचन के लिए आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धता का आकलन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं वाहन कोषांग को निर्वाचन कार्य हेतु आवश्यक वाहनों का आकलन कर ससमय आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ करने को कहा गया।
उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर परिषद दुमका एवं नगर पंचायत बासुकीनाथ में नगर निकाय निर्वाचन आयोजित किया जाना है, जिसे लेकर सभी कोषांग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपनी तैयारियाँ पूर्ण करें।
बैठक में निर्वाचन से जुड़े सभी पदाधिकारियों को सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया।

Related posts

उपायुक्त हिमांशु मोहन की अध्यक्षता में पलामू टाईगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में अवस्थित 3 गाँवो के ग्रामीणों के पुनर्वास हेतु जिला स्तरीय कार्यान्वयन समिति की बैठक।

rktvnews

गया:जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में भू अर्जन विभाग से संबंधित समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज लगाए नीम, बादाम और जामुन के पौधे।

rktvnews

विधायक आवास परियोजना का लोकार्पण पक्ष-विपक्ष का परस्पर सहयोग से कार्य करना एक स्वस्थ लोकतांत्रिक परम्पराः मुख्यमंत्री – 444 करोड़ रुपए की लागत से रिकॉर्ड समय में पूर्ण हुआ निर्माण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:08 दिसंबर 23

rktvnews

बिहार: लोकसभा में गूंजा जवइनिया गाँव में भीषण कटाव व जिले में बाढ़ का मुद्दा,आरा सांसद ने उठाया मुद्दा।

rktvnews

Leave a Comment