अमन-इंसाफ, विकास और रोजगार के लिए बिहार में सरकार को बदलना होगा : दीपंकर भट्टाचार्य
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)30 अगस्त।संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ मिलकर बिहार में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के खिलाफ चल रही इंडिया गठबंधन की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ का नेतृत्व कर रहे भाकपा (माले) महासचिव का. दीपंकर भट्टाचार्य ने आरा के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह वोटर अधिकार यात्रा एसआइआर के खिलाफ आंदोलन का झंझावात बन चुकी है।
उन्होंने कहा कि भारत के चुनाव आयोग ने बिहार में एसआइआर के जरिये 20 प्रतिशत मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से हटाने की जो साजिश रची थी उसे इंडिया गठबंधन ने विफल कर दिया है।
उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने जीवित लोगों को मृत और प्रवासी मजदूरों को बाहरी घोषित कर दिया है तथा भारी तादाद में महिलाओं का नाम भी मतदाता सूची से हटा दिया है।उनके नाम फिर से मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए हम बीएलओ, सीइओ से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक अपनी लड़ाई जारी रखे हुए हैं। केंद्र की मोदी सरकार और बिहार में नीतीश कुमार की डबल इंजन सरकारों से हमें इसका बदला लेना है।
उन्होंने कहा कि बिहार में पिछले करीब 20 वर्षो से से जो डबल इंजन की सरकार है उसके सुशासन और न्याय के साथ विकास का नारा जनता के साथ गद्दारी और बिहार की बर्बादी का पर्याय साबित हुआ है. बिहार के लोग ग़रीबी, भ्रष्टाचार, अपराध, कर्ज के बोझ, सामंती अत्याचार और नफरती राजनीति के बोझ तले कराह रहे हैं. आगामी विधानसभा चुनाव में हमें इस बोझ को उतार फेंकना है. बिहार में हमें अमन और इंसाफ तथा गरीबों, मजदूर-किसानों, छात्र -नौजवानो, महिलाओ के हक-अधिकार दिलाने वाली तथा संविधान, लोकतंत्र और आजादी की विरासत की रक्षा करनेवाली इंडिया गठबंधन की सरकार बनाना है.
बिहार में बदलाव की आकांक्षा है जिसे हमें पूरा करना होगा.
एमएलसी शशि यादव समेत कई भाकपा(माले) नेता भी यात्रा में शामिल
भाकपा (माले) की आज की यात्रा टीम में एमएलसी और अखिल भारतीय स्कीम वर्कर्स फेडरेशन की महासचिव शशि यादव, भाकपा (माले) की केंद्रीय कमेटी के सदस्य संतोष सहर, आइसा के राज्य उपाध्यक्ष दिव्यम और सोशल मीडिया के सदस्य प्रेम राज आनंद भी शामिल रहे.
दर्जनों जगहों पर हुआ जोरदार स्वागत
विदित हो कि 17 अगस्त 2025 को सासाराम से शुरू हुई 14 दिनों तक चलने वाली वोटर अधिकार यात्रा आज छपरा के एकमा से शुरू होकर आरा के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम पहुंची थी.
डोरीगंज में गंगा पुल से भोजपुर जिले में यात्रा बबुरा, कोल्हरामपुर, जमालपुर, राजापुर, सकड्डी, गिधा, क़ायमनगर, धरहरा, सपना सिनेमा, शिवगंज, मठिया, महावीरटोला, शहीद भवन, सुभाष चौक, अम्बेडकर प्रतिमा होते हुए वीर कुंवर सिंह स्टेडियम पहुंची।
इस पूरे रास्ते में सड़क किनारे खड़े होकर भाकपा(माले) और इंडिया गठबंधन दलों के हजारों कार्यकर्ताओं ने झंडों, बैनरों और ‘वोट चोर, गद्दी चोर’ के जोरदार नारों के साथ राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, दीपंकर भट्टाचार्य और वोटर अधिकार यात्रा का नेतृत्व कर रहे अन्य नेताओं का स्वागत किया।
भाकपा (माले) के सारण जिला सचिव सभा राय, भाकपा (माले) नेता बिजेंद्र मिश्र, आइसा नेता दीपंकर की अगुआई में सैकड़ों भाकपा (माले) समर्थकों ने कचहरी गेट के पास का. दीपंकर भट्टाचार्य का जोरदार स्वागत किया।
दीपंकर भट्टाचार्य ने आशा कर्मियों के ज्ञापन किए स्वीकार
वोटर अधिकार यात्रा का नेतृत्व करते हुए भाकपा (माले) महासचिव का. दीपंकर भट्टाचार्य ने
जमालपुर में माइक्रोफाइनेंस और जीविका समूहों के कर्ज से पीड़ित महिलाओं, धरहरा में छोटे–मझौले व्यवसायियों और आरा सिविल कोर्ट गेट पर दलित–छात्रों, शिक्षकों व वकीलों के ज्ञापन स्वीकार किये।
राज्य सचिव कुणाल और आरा सांसद सुदामा प्रसाद समेत सभा मंच पर मौजूद रहे।
भाकपा (माले) राज्य सचिव कुणाल, आरा सांसद सुदामा प्रसाद और अगिआंव के विधायक शिवप्रकाश रंजन, अरुण सिंह विधायक काराकाट, अजीत सिंह कुशवाहा, विधायक, डुमरांव, जवाहर लाल सिंह, जिला सचिव,नवीन कुमार, केंद्रीय कमिटी सदस्य, राजू यादव, केंद्रीय कमिटी सदस्य, मनोज मंजिल ,पूर्व विधायक, अगिआंव, चंद्रदीप सिंह, पूर्व विधायक, पीरो और आरा विधान सभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी क्यामुद्दीन अंसारी समेत कई भाकपा (माले) नेता वीर कुंवर सिंह स्टेडियम के सभा मंच पर मौजूद रहे।

