
RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)02 नवंबर।जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने शनिवार को जिले विभिन्न प्रखंडों में संचालित विकासात्मक योजनाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने बिरहोर टोला में विकास योजनाओं की स्थिति और आमजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ की स्थिति का अवलोकन किया एवं मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने धनवार प्रखंड अंतर्गत डोरंडा में केंद्रीय विद्यालय के वैकल्पिक व्यवस्था को देखते हुए दो-तीन भावनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय के वैकल्पिक व्यवस्था को देखते हुए भवनों का चयन किया जा रहा है, अनुमति के लिए सक्षम पदाधिकारी रांची को प्रपोजल भेजा जाएगा। वहां से अनुमति प्राप्त होने के उपरांत सेशन 26-27 (1 से 05) संचालित किए जाएंगे। उपायुक्त ने किया लाल बाज़ार बहु ग्राम जलापूर्ति योजना का निरीक्षण, जल्द चालू हो जाएगी। इसके अलावा उपायुक्त द्वारा धनवार प्रखंड स्थित निर्माणाधीन लाल बाज़ार बहु ग्राम जलापूर्ति योजना का निरीक्षण किया गया। यह योजना कुल 14 गांवों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुनः चालु की जा रही है l निरीक्षण के दौरान उपायुक्त महोदय ने कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा तकनीकी और भौतिक कार्यों की बारीकी से समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने पाइप लाइन बिछाने मे जल्दी लाने का निर्देश दिया। ताकि योजना का लाभ समय पर आम जनता को मिल सके। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी, खोरीमहुआ, जिला शिक्षा पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल संख्या 02, प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी, धनवार समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, धनवार का निरीक्षण, स्वास्थ्य सुविधाओं पर जोर, आमजनों की चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराना प्राथमिकता:उपायुक्त
इसके अलावा उपायुक्त, रामनिवास यादव ने स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से धनवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया, कहा कि आमजनों को सुगम स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकों की उपस्थिति, रजिस्टर पंजी, आयुष्मान वार्ड, इमरजेंसी वार्ड समेत अन्य वार्डो का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया।
धनवार, सरिया प्रखंड के मंदरामो पश्चिमी, बगोदर प्रखंड का अटका पंचायत समेत विभिन्न पंचायतों में क्रियान्वित विकास योजनाओं का निरीक्षण किया, प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए
इसके अलावा उपायुक्त ने धनवार प्रखंड अंतर्गत संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने मनरेगा अंतर्गत संचालित बागवानी कार्यों का निरीक्षण किया। स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी शिकायतों को सुना और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया और लाभ लेने हेतु प्रेरित किया। इसके उपरांत उपायुक्त ने सरिया प्रखंड के मंदरामो पश्चिमी पंचायत में मनरेगा संचालित योजनाओं के तहत आम बागवानी तथा मल्टी पर्पस बिल्डिंग आदि का जायजा लिया। साथ ही मनरेगा अंतर्गत संचालित आम बागवानी, कुआं आदि का निरीक्षण किया, कुआं के माध्यम से ग्रामीणों को सिंचाई की सुविधा का अवलोकन किया तथा स्पष्ट निर्देशित किया कि सिंचाई की सुविधा मिलें, संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करें। इसके अलावा उपायुक्त ने ग्रामीणों से मिलकर उन्हें मिल रही सरकारी योजनाओं की जानकारी ली। इसके पश्चात उपायुक्त ने बगोदर प्रखंड अंतर्गत निर्माणाधीन PVGT हॉस्टल्स का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
