RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

पटना:भाकपा-माले के बीएलए-2 विश्वकर्मा पासवान की आपत्ति को चुनाव आयोग ने किया दर्ज: कुणाल

RKTV NEWS/पटना (बिहार)22 अगस्त।माले राज्य सचिव कुणाल ने कहा है कि हमारी पार्टी के अधिकृत बीएलए विश्वकर्मा पासवान (194 – आरा विधानसभा, बूथ संख्या – 100) द्वारा मिंटू पासवान (एपिक नंबर – RCX0701235) तथा मुन्ना पासवान (एपिक नंबर – RGX2861375) के लिए की गई आपत्ति को चुनाव आयोग ने दर्ज किया है. हमने अब तक ऐसी एक दर्जन से अधिक आपत्तियां दर्ज की है, लेकिन अभी केवल दो आपत्ति ही आयोग ने दर्ज की है.
भोजपुर के 196-तरारी विधानसभा में बूथ 314 से 9 प्रवासित व 3 मृत समेत कुल 12 मतदातओं की आपत्ति बीएलओ को सौंपी गई है.
194– आरा में बीएलए–2 मुकेश प्रसाद ने भाग संख्या–2 पर सोना देवी का नाम हटाने पर आपत्ति दर्ज की है.
214-अरवल से भी हमारे बीएलए-2 ने भाग संख्या 173 पर धर्मराज रजवार व हरे कृष्ण दास का नाम हटाने पर आपत्ति दर्ज की है.
213-काराकाट में हमारे बीएलए-2 प्रशांत कुमार ने भाग संख्या 171 में श्री राम सिंह, मिथलेश कुमार, धनवरती देवी, हरेराम सिंह, रामानान्द सिंह, रोहित सिंह व मीरा देवी का नाम हटाने पर आपत्ति दर्ज की है.
दरभंगा में 25- बहादुरपुर विधानसभा में भाग संख्या 299 में बीएलए-2 किसुन पासवान ने दशरथ पासवान का नाम हटाने पर आपत्ति दर्ज की है.
माले राज्य सचिव ने कहा कि प्रक्रिया की जटिलता और आयोग की ओर से स्पष्टता के अभाव में बीएलए-2 की ओर से दर्ज की गई आपत्तियों में देरी हुई. हालांकि हम लगातार आपत्तियां दर्ज करते आए हैं. चुनाव आयोग द्वारा आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया यदि स्पष्ट ढंग से प्रचारित-प्रसारित की जाती तो आज अधिकृत रूप से कई आपत्तियां दर्ज हो गई होती.
उन्होंने कहा कि ये आपत्तियां यही साबित करती हैं कि एसआईआर के दौरान जल्दबाजी में बहुत सारे सही मतदाताओं का नाम बाहर कर दिया गया है।

Related posts

बाल दिवस विशेष: बच्चों में छिपा है देश का उज्ज्वल भविष्य।

rktvnews

बागपत:जिला जज ,डीएम, एसपी ने किया जिला कारागार बागपत का निरीक्षण।

rktvnews

चतरा:प्रमंडलीय आयुक्त ने अंचल कार्यालय चतरा का किया निरीक्षण।

rktvnews

बक्सर: राज्यसभा सदस्य सह पूर्व मंत्री रामनाथ ठाकुर का जननायक कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय में आगमन।

rktvnews

जिला कलेक्टर ने रावतसर महंगाई राहत कैंप का किया अवलोकन, लाभार्थियों को गारंटी कार्ड किए वितरित।

rktvnews

मत्स्य उत्पादन में जिले को बनाएं आत्मनिर्भर : जिलाधिकारी।

rktvnews

Leave a Comment