RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:जिलाधिकारी ने किया अंचल कार्यालय, इटाढी का निरीक्षण।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)25 सितंबर।जिला पदाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल के द्वारा अंचल कार्यालय, इटाढी का निरीक्षण किया गया।

दाखिल-खारिज के लंबित मामलों की समीक्षा की गई। कुल 29 मामलें 75 दिन से अधिक लंबित पाये गये। आवेदक श्याम बिहारी सिंह का मामला 168 दिनों से अंचलाधिकारी के स्तर पर लंबित है, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा खेद व्यक्त किया गया। जिलाधिकारी द्वारा निदेश दिया गया कि जो मामले 75 दिन से लंबित हैं, उनसे संबंधित सभी राजस्व कर्मचारियों से स्पष्टीकरण करते हुए एक दिन का वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया गया।
अभियान बसेरा-2 की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि कुल सर्वेक्षित 1412 परिवारों के विरूद्ध मात्र 64 परिवारों को ही पर्चा वितरण किया गया है, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा खेद व्यक्त किया गया। इस संबंध में अंचलाधिकारी को 30.09.2024 तक नियमानुसार सभी लंबित मामलों का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। साथ ही जिन राजस्व कर्मचारियों द्वारा 1412 परिवारों का सर्वेक्षण किया गया है उनकी सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
परिमार्जन प्लस के अंतर्गत 516 मामले लंबित पाए गए। इस संबंध में जिलाधिकारी द्वारा अंचलाधिकारी को तत्काल नियमानुसार निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।
ई मापी के अंतर्गत 321 आवेदनो में से 200 आवेदन अस्वीकृत किया गया है, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा खेद व्यक्त किया गया। राशि भुगतान किए जाने के बाद भी 23 मामलों में मापी नहीं किए जाने के कारण संबंधित अमीन से कारण पृच्छा कर मंतव्य के साथ प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
नीलम पत्र वाद की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि पूरे माह में मात्र 02 वादों का निष्पादन किया गया है। अंचलाधिकारी को नीलाम पत्र वाद के निष्पादन में प्रगति लाने, लोक शिकायत के अतिक्रमण संबंधी मामलों का निष्पादन करने, अग्निकांड से संबंधित मामलों का निष्पादन करने तथा महत्वपूर्ण योजनाओं/कार्यों के लिए भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
समीक्षा के क्रम में पाया गया कि कार्यालय में 03 अमीन कार्यरत है। इनमें से रविशंकर कुमार के द्वारा मापी का कार्य नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में रवि शंकर कुमार को अपना स्पष्टीकरण अंचलाधिकारी के माध्यम से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। स्पष्टीकरण स्वीकृत होने तक वेतन स्थगित किया गया।
उक्त बिंदुओं पर अंचलाधिकारी इटाढी से स्पष्टीकरण किया गया।
अंचलाधिकारी को निर्देश दिया गया कि आम जनों से मुलाकात करने, भू लगान जमा कराने एवं अद्यतन लगान प्राप्त करने हेतु कैंप लगाने के संबंध में निर्देश दिया गया। साथ ही सप्ताह में 02 दिन जिसमें शुक्रवार को अनिवार्य रूप से कर्मचारियों, अमीन आदि को कार्यालय अवधि में उपस्थित होकर आमजनों से मुलाकात करने एवं उनके समस्याओं के समाधान करने का निर्देश दिया गया। इस आशय का दीवार लेखन प्रखंड विकास पदाधिकारी को कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी को भी आम जनता से मुलाकात एवं उनके समस्याओं के समाधान हेतु कर्मियों की उपस्थिति कार्यालय में सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के क्रम में कार्यालय की साफ-सफाई अत्यंत ही असंतोषजनक पाया गया। कार्यालय के भू-तल पर दो पहिया वाहन आदि रखे पाये गये। जिलाधिकारी द्वारा अंचलाधिकारी को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा वाहनों को नियमानुसार पार्क करने का निर्देश दिया गया। साथ ही कार्यालय परिसर में सी0सी0टी0वी0 कैमरा का अधिष्ठापन कराने का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, भूमि सुधार उप समाहर्ता बक्सर, अंचलाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:30 दिवसीय ब्यूटीशियन समर कैंप का समापन।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने कैमूर जिले को दी 345 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात, 169 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्या।

rktvnews

भोजपुर:भाकपा माले वरिष्ठ नेता का.अशोक सिंह का निधन!महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य सहित वरीय नेता उनके शव पर माल्यार्पण कर देंगे श्रद्धांजली।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने सी०एम०आर० संग्रहण केन्द्र का किया उद्घाटन।

rktvnews

गढ़वा: अव्यवस्थित पार्किंग पर सख्ती, सड़क पर खड़े वाहनों के विरुद्ध चलेगा विशेष अभियान।

rktvnews

बागपत : युवाओं ने कलेक्ट्रेट सभागार में उत्साह के साथ सुना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का युवा संदेश।

rktvnews

Leave a Comment