RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरिडीह:उप निर्वाचन पदाधिकारी, रंथू महतों ने एनआईसी सभागार में की सभी कंप्यूटर ऑपरेटर्स के साथ बैठक, निर्वाचन संबंधी कार्यों में तेजी लाने और समयबद्धता के साथ कार्य करने का दिया निर्देश।

RKTV NEWS/गिरिडी(झारखंड)22 अगस्त।आज उप निर्वाचन पदाधिकारी, रंथू महतों ने एनआईसी सभागार में सभी कंप्यूटर ऑपरेटर्स के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने नजरी नक्शा नक्शा, प्री रिविजन एक्टिविटी एवं कंप्यूटर ऑपरेटर्स द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की एवं निर्वाचन संबंधी कार्यों में तेजी लाने और समयबद्धता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। साथ ही मतदाता पहचान-पत्र एवं मतदाता सूची बनाने के लिए जरूरी निर्देशों व आवश्यक दस्तावेजों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी कार्यों को पूरी तत्परता के साथ करें और अपने वरीय अधिकारियों से समन्वय बनकर कार्य करें। जिससे कि पूरी पारदर्शिता के साथ निर्वाचन संबंधी कार्यों को पूरा किया जा सकें। बैठक में सभी कंप्यूटर ऑपरेटर्स समेत अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

सप्ताहिक सत्संग संगोष्ठी जिला कार्यालय पर आयोजित!सद्गुरु की भक्ति से मिलती है जीवन मुक्ति:श्रीकांत प्रधान

rktvnews

पिथौरागढ़:जलागम कार्यों, जिओ ट्रैकिंग कर योजना सूचना बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाया जाए:जिलाधिकारी

rktvnews

महेंद्रगढ़:उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के लिए मार्चपास्ट व सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रथम रिहर्सल आयोजित!24 को होगी फाइनल रिहर्सल।

rktvnews

09 मई कोविड-19 अपडेट

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पीयूष पांडे के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

विभिन्न कोचिंग संस्थानों में नीतीश सरकार के विरुद्ध हस्ताक्षर अभियान चलाया गया:जिलाध्यक्ष बिभु जैन

rktvnews

Leave a Comment