RK TV News
खबरें
Breaking Newsमानवता

असहायों और गरीबों की सेवा कर मनाया ऐतिहासिक दिन।

आरा/भोजपुर 25 दिसंबर। आज तुलसी जयंती,क्रिसमस डे के साथ साथ मालवीय संग अटल बिहारी वाजपेयी जयंती के अवसर पर टीम मदर टेरेसा सेवाकर्मी एवं संत रविदास जन सेवासंगठन के तत्वधान में समाज सेवी अमरदीप कुमार जय के नेतृत्व में आरा रेलवे परिसर में सेवाकार्य अभियान चलाकर ठंडी के मौसम में गरीबों और असहायों के बीच गर्म कपड़े का वितरण किया गया। संस्थान के संस्थापक महासचिव सह समाजसेवी अमरदीप कुमार जय ने बताया की टीम मदर टेरेसा सेवाकर्मी भोजपुर एवं संत रविदास जनसेवा संगठन भोजपुर आरा के सयुक्त तत्वाधान में आरा रेलव स्टेशन के टिकट काउन्टर समीप फूटओवरब्रीज पर भिख मांग रहे दिब्यांग अपाहिज भिखारी के सभी जख्म को ईसीजी, हाईड्रोजन, बेटादीन से धोकर साफकर ड्रेसिंग किया गया।ड्रेशिंग करने के पश्चात गर्म कपड़े पहनाया गया।आज इस अवसर पर समाजसेवी ने कहां की आरा शहर में किसी भी प्रकार के लाचार असहाय चोटिल घायल जरूरतमंद अज्ञात लवारिस इंसान को फर्स्टएड की सुविधा ड्रेशिंग के रूप में देने की शुरुआत तथा असहाय घायल इंसानो को नजदीक के अस्पताल सहित आरा सदर अस्पताल पहुचाने का कार्य संस्था 2018 वर्ष से ही कर रही है।आज सेवाकार्य अभियान में कन्हैया प्रसाद, रंजित कुमार चौरसिया उर्फ मिठाई लाल, पवन कुमार आदि की सक्रिय भूमिका रही।

Related posts

मोतीहारी:अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर साइकिल रैली।

rktvnews

सारण:जिला पदाधिकारी द्वारा द्वितीय अपीलीय प्राधिकार के रूप में लोक शिकायत के 11 मामलों की सुनवाई करते हुए निवारण हेतु दिया गया निदेश।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने गुजरात के भरूच के एक वीबीएसवाई लाभार्थी, आईटीआई-प्रमाणित किसान अल्पेशभाई चंदूभाई निज़ामा के साथ परस्पर बातचीत की

rktvnews

भोजपुर : जमीनी विवाद में प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा रमेश घोलप की अध्यक्षता में चेकनाका, अवैध शराब, खनन, मादक पदार्थ, धारा 107, एम0सी0सी से संबंधित समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 17 जुलाई 24

rktvnews

Leave a Comment