RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

चतरा:मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2024 में ज्यादा से ज्यादा निबंधन हेतु जागरूकता अभियान चलायें…….!

चतरा/ झारखंड11 दिसंबर।समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा अबु इमरान की अध्यक्षता में विभागीय निदेश के आलोक में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2024 के निमित्त जिले के सभी मान्यता प्राप्त रानीतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव/प्रतिनिधि के साथ बैठक की गई।
बैठक में उपस्थित रानीतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव/प्रतिनिधि के साथ मतदाता सूची में अबतक जुड़े मतदाता एवं मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2024 में प्राप्त प्रपत्रों के संबंध में बताया गया तथा लक्ष्य के अनुरूप निबंधन नहीं हो पाने के संबंध में फिडबैक लिया गया। इस संबंध में बैठक में उपस्थित रानीतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव/प्रतिनिधि द्वारा संयुक्त रूप से बताया गया कि रोजगार एवं बेहतर शिक्षा हेतु 18+ से 40 वर्ष के आयु वर्ग के व्यक्ति दुसरे शहरों में चले जाते हैं तथा उनके द्वारा यह भी बताया गया कि वर्तमान में मतदाता सूची में निबंधन हेतु अपने स्तर से जागरूकता फैलाई गई है एवं पुनः अपने-अपने क्षेत्रों में आम जनों के बीच निबंधन हेतु प्रयास किया जा रहा है। बैठक में सभी से अनुरोध किया गया कि वैसे दिव्यांग/वृद्ध मतदाता की सूची उपलब्ध करायें जो मतदान के दिन मतदान केन्द्र पर जाने में सक्षम नहीं हैं ताकि उनसे होम वोटिंग कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई की जा सके। वैसे व्यक्ति जिनका उम्र 01 अप्रैल 2024, 1 जुलाई 2024 एवं 01 अक्टुबर 2024 को 18 वर्ष पुर्ण हो रहा हो, तो उनसे प्रपत्र-6 (एडवांस एप्लीकेशन) प्राप्त करने हेतु अनुरोध किया गया। साथ सभी रानीतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव से बुथ लेवल एजेन्ट (बी0एल0ए0) नियुक्त कर उनकी सुची उपलब्ध कराने हेतु अनुरोध किया गया ताकि उनसे आवश्यक सहयोग प्राप्त किया जा सके।
बैठक में उपस्थिति. जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सह डीआरडीए निदेशक अरुण कुमार एक्का,विभिन्न राजनीतिक दल के प्रतिनिधि समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

छत्तीसगढ़:रायपुर : महामाया एयरपोर्ट दरिमा ऊँची उड़ान के लिये तैयार, हवाई नक्शे से जुड़ा अंबिकापुर।

rktvnews

मध्यप्रदेश:सदस्यता अभियान को गति देने मध्य प्रदेश के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगे अपना दल (एस) प्रदेश प्रभारी आर. बी. सिंह पटेल।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:जिलाधिकारी ने साईं एग्रो इंडस्ट्रीज, कुमारबाग का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर: कायस्थ क्रांतिकारी विचार मंच ने कंबलों का वितरण कर मनाई अटल और मालवीय की जयंती।

rktvnews

चतरा:जिला सहकारी विकास समिति( डीसीडीसी) तथा संयुक्त कार्यकारणी समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

दक्षिण बिहार के ब्रह्मपुर धाम में भाजपा किसान मोर्चा के तत्वावधान में हुआ पौधरोपण।

rktvnews

Leave a Comment