RK TV News
खबरें
Breaking News

आजमगढ़:भोजपुरी की पारंपरिक लोक संगीत एवं लोकनाट्य का 10 दिवसीय वर्कशॉप अरविंद चित्रांश के निर्देशन में समारोह पूर्वक शुरू।

RKTV NEWS/आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश)14 अगस्त। गौरवशाली पूर्वांचल की परंपरा में भारतीय लोक संस्कृति एवं भोजपुरी भाषा,कला संस्कृति और पारंपरिक संस्कार गीतों एवं लोक परंपराओं पर 10 दिवसीय वर्कशॉप आम जन के सहयोग से भोजपुरिया संस्कृति को जिंदा रखते हुए अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी संगम भारत के मुख्य संयोजक अरविंद चित्रांश के लेखन और निर्देशन में समारोह पूर्वक शुरुआत किया गया। जिसमें संगीत का क्षेत्र भोजपुरी एवं अंग्रेजी के प्रख्यात विद्वान एवं साहित्यकार डॉ० राम नारायण तिवारी के संरक्षण और गंधर्व म्यूजिकल एकेडमी गाजीपुर के प्रभारी डॉं० डी०एन० पांडेय एवं शिवानी पांडेय के सहयोग से कार्यशाला की शुरुआत हुई।
पारंपरिक लोकगीतों एवं लोकनाट्य के वर्कशॉप में विशेष रूप से हारमोनियम पर डॉ. विद्यानिवास पाण्डेय,ढोलक पर शंकर झा,तबला पर उज्ज्वल दुबे,गायिका शिवानी पाण्डेय,श्वेता भारती, अलका गुप्ता, फरहीन नाज़,आकांशु विश्वकर्मा,कुसुम बिंद, विजय विश्वकर्मा, दीपक, आकाश,हर्ष, अमन, संजू और सुखनंदन मिश्रा आदि लगभग 50 लोग शामिल हैं।
भोजपुरी और अंग्रेजी के प्रख्यात विद्वान एवं साहित्यकार डॉ रामनारायण तिवारी ने कहा की भारतीय लोक संस्कृति और भोजपुरी भाषा, साहित्य एवं कला संस्कृति के सर्वांगीण विकास हेतु लगभग 30 वर्षों से अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन करने वाले मुख्य संयोजक अरविंद चित्रांश का पूरे पूर्वांचल के साथ देश-विदेश में प्रस्तुतिपरक कार्यशाला एवं आयोजन करते रहना बहुत ही सराहनीय कार्य है। शोधकर्ताओं के लिए भोजपुरी संस्कृति के विशेषज्ञ डॉ० राज नारायण तिवारी द्वारा आयोजित लोक परंपराओं का पुनः प्रतिस्थापन,भारत और विदेश के आदिवासी और भोजपुरी संस्कृति के परिक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार और भोजपुरी महोत्सव- 23/24 अगस्त 2025 को गाजीपुर में आयोजित किया जा रहा है।लोक परंपराओं को जिंदा रखने में भोजपुरी भाषा- भाषी की उपस्थिति- उत्तर प्रदेश,बिहार,झारखंड और नेपाल के कुछ हिस्सों में मजबूत उपस्थिति है।साथ ही मॉरीशस,सूरीनाम, फिजी, त्रिनिडाड और टोबागो तथा कैरेबियाई देशों में प्रवासी समुदायों के रूप में स्थापित हैं।

Related posts

भोजपुर: जवईनिया कटाव पीड़ितों के राहत एवं पुनर्वास की मांग को लेकर सासंद सुदामा प्रसाद के नेतृत्व में माले के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी से की भेंट, सौंपा मांग पत्र।

rktvnews

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती जनपदभर में धूमधाम से मनायी गयी।

rktvnews

ग्वालियर:उच्च न्यायालय खण्डपीठ में रक्तदान शिविर आयोजित,शिविर में स्वेच्छा से 44 यूनिट रक्तदान हुआ।

rktvnews

भारतीय नौसेना और रॉयल थाई नौसेना के बीच द्विपक्षीय नौसैन्य अभ्यास के पहले तथा भारत-थाईलैंड समन्वित गश्ती अभियान के 36वें संस्करण का आयोजन।

rktvnews

सेवा पखवाड़ा अंतर्गत 150 यूनिट रक्त संग्रहित कर रेडक्रॉस ब्लड सेंटर ने पेश किया मिशाल:चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर बी पी सिंह

rktvnews

उज्जैन:पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग।

rktvnews

Leave a Comment