RK TV News
खबरें
Breaking News

सीएसआईआर-राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला ने ‘सभी समय के लिए, सभी लोगों के लिए मापन’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन मापिकी-2025 का आयोजन किया।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 14 अगस्त।सीएसआईआर-राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला, नई दिल्ली ने 11 और 12 अगस्त 2025 को दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन मापिकी 2025 का आयोजन किया। सम्मेलन का विषय था-‘सभी समय के लिए माप, सभी लोगों के लिए मापन’। इस आयोजन का उद्देश्य सभी हितधारकों को एक मंच पर लाना और देश में मेट्रोलॉजिकल ट्रेसेबिलिटी श्रृंखला को मजबूत करने और देश के आर्थिक और सामाजिक विकास में योगदान करने के लिए मेट्रोलॉजी के क्षेत्र में विकास, नवाचारों और चुनौतियों के बारे में चर्चा करना था। सीएसआईआर-एनपीएल के भौतिक-यांत्रिक मेट्रोलॉजी प्रभाग के अंशांकन और परीक्षण गतिविधियों का एक फ़्लायर जारी किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय विनिर्माण प्रौद्योगिकी संस्थान (सीएमटीआई), बेंगलुरु के निदेशक डॉ. नागहनुमैया और विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के सदस्य (तकनीकी) डॉ. एसडी अत्री उपस्थिति थे। सम्मेलन में एक पोस्टर सत्र का भी आयोजन किया गया जिसमें शोधार्थियों, शोध सहयोगियों, वैज्ञानिकों, तकनीकी अधिकारियों और पीएचडी छात्रों ने भाग लिया। सम्मेलन में प्रतिभागी शोधकर्ताओं द्वारा 44 पोस्टर प्रदर्शित किए गए और सर्वश्रेष्ठ पोस्टरों को पुरस्कृत भी किया गया। इस कार्यक्रम में सीएसआईआर-एनपीएल ने उद्योग जगत को तकनीकी अनुप्रयोग के लिए सामग्रियों की पुनर्प्राप्ति हेतु धातु/पॉलिमर लैमिनेट-आधारित एमएलपी पुनर्चक्रण नामक तकनीक भी हस्तांतरित की गई।
समापन समारोह में सीएसआईआर-एनपीएल के निदेशक प्रोफेसर वेणुगोपाल अचंता ने देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में माप-पद्धति की आवश्यकता और योगदान तथा राष्ट्रीय मापन मानकों के विकास का मार्ग प्रशस्त करने में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला और सीएसआईआर-राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला के वैज्ञानिकों को स्वदेशी मापन मानकों को विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Related posts

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा 6,500 करोड़ रु० की लागत से 785 एकड़ क्षेत्रफल में प्रस्तावित अनन्त नगर (मोहान रोड) आवासीय योजना में भू-खण्डों के लिए पंजीकरण का शुभारम्भ किया।

rktvnews

छत्तीसगढ:रायपुर : विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व का ऐतिहासिक मुरिया दरबार संपन्न।

rktvnews

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ,मोतिहारी द्वारा ऐतिहासिक धरोहर केसरिया बौद्ध स्तूप के समीप टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर एवं बौद्ध प्रतिमूर्तियों के निर्माण हेतु स्थलीय निरीक्षण किया गया ।

rktvnews

विधान सभा सत्र में तमिलनाडू मामले में विपक्ष का हंगामा ।

rktvnews

झारखंड:राष्ट्रपति के देवघर आगमन को यादगार बनायेः मुख्य सचिव

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई यातायात एवं सड़क सुरक्षा संबंधी बैठक, सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा में चालकों की लापरवाही को बताया चिंताजनक, बोले… कार्रवाई के डर से नहीं बल्कि अपनी सुरक्षा को लेकर यातायात नियमों का अनुपालन करें नागरिक।

rktvnews

Leave a Comment