आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 01 अगस्त।शहर के शुभ नारायण नगर मझौंवा स्थित “शांति स्मृति” संभावना आवासीय उच्च विद्यालय के जुबली हॉल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह भोजपुर जिलाधिकारी राजकुमार को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा भोजपुर में भूमि सुधार के लिए सम्मान दिए जाने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिलाधिकारी राजकुमार, विद्यालय के निदेशक डॉ. कुमार द्विजेंद्र एवं प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने संयुक्त रुप से किया।तत्पश्चात विद्यालय की ओर से जिलाधिकारी को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं पौधा देकर सम्मानित किया।
जुबली हॉल में भरे छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए राजकुमार ने कहा कि यह सम्मान मुझे नहीं, बल्कि भोजपुर जिले को प्राप्त हुआ है।यह जिला के विकास का सम्मान है,भोजपुर के मिट्टी का सम्मान है,भोजपुरी भाषा भाषियों का सम्मान है।जो सबके सहयोग से मिला है।उन्होंने छात्र जीवन से एक प्रशासनिक अफसर होने तक के संघर्षशील यात्रा की विस्तार से चर्चा की।
इन्होंने बच्चों को सफलता प्राप्त करने के लिए समय का सदुपयोग करें,आज के बारे में दो मिनट शांत चित होकर सोचे कि आज मैंने क्या सीखा।
निश्चित रुप से सफलता मिलेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि यह बहुत गर्व की बात है कि आप सबसे बढ़िया विद्यालय और बेहतर प्राचार्या डा अर्चना सिंह के मार्गदर्शन में पढ़ रहे हैं।
स्वागत भाषण देते हुए प्राचार्या डॉ.अर्चना सिंह ने कहा कि राष्ट्रपति के हाथो जिलाधिकारी को सम्मानित होना हमारे लिए गौरव की बात है। डीएम का कार्य काफी चुनौतीपूर्ण रहता है। बावजूद इसके आमजनो से जुडकर जिले के विकास अनेक ऐतिहासिक कार्य किए। मण्डल धन्यवाद ज्ञापन करते हुए निदेशक डाॕ. कुमार द्विजेंद्र ने कहा की राष्ट्रपति द्वारा जिलाधिकारी को पुरस्कृत किया जाना, भोजपुर के लिए बडी उपलब्धि है। इनको सम्मान देकर विद्यालय खुद को गौरवान्वित महसूस करता है।
कार्यक्रम स्वागत गीत विद्यालय की छात्रा आशना सिंह, मनीषा यादव, रिया, पल्लवी, कुमारी वैष्णवी, सुप्रिया कुमारी, विद्या, आरुषी राज ने संयुक्त रूप से प्रस्तुत किया। जिसका निर्देशन संगीत शिक्षक अमितेश रंजन एवं धर्मेंद्र कुमार ने की। संचालन वरीय शिक्षक अरविंद ओझा ने की। ऋषिकेश पूजा राजेश कुमार रमन विष्णु शंकर शशिभूषण सिनेमा सुचित्रा राय सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिका एवं काफी संख्या छात्र-छात्रा मौजूद रहें।

